{"_id":"63a0992a5f8a5207035007af","slug":"csk-can-bid-on-these-five-players-in-ipl-2023-mini-auction-including-sam-curran-n-jagadeesan-and-kane-william","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है चेन्नई की टीम, सैम करन और जगदीशन की वापसी संभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है चेन्नई की टीम, सैम करन और जगदीशन की वापसी संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:06 PM IST
सार
आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई की टीम काफी संतुलित है, लेकिन मिनी ऑक्शन में यह टीम किसी एक बड़े खिलाड़ी को खरीद सकती है। कप्तानी के विकल्प के रूप में केन विलियम्सन पर दांव लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगी। ऐसे में चेन्नई की टीम भी कुछ अहम खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। मिनी ऑक्शन से पहले ही चेन्नई की टीम काफी संतुलित नजर आती है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह टीम मिनी ऑक्शन में केन विलियम्सन को अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अलावा यह टीम सैम करन पर भी दांव लगा सकती है। हालांकि, चेन्नई दोनों खिलाड़ियों को साथ नहीं खरीद पाएगी, क्योंकि पर्स में इस टीम के पास सिर्फ 20.45 करोड़ रुपये हैं। यहां हम बता रहे हैं कि चेन्नई मिनी ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया है। लंबे समय तक हैदराबाद के लिए खेलने के बाद विलियम्सन अब किसी और टीम के लिए खेल सकते हैं। वह मिनी ऑक्शन का हिस्सा होंगे और चेन्नई की टीम उनके ऊपर दांव लगा सकती है। विलियम्सन भविष्य में चेन्नई के कप्तान बन सकते हैं, क्योंकि धोनी आने इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। विलियम्सन मध्यक्रम में पारी को संभालने में सक्षम हैं और बेहतरीन कप्तान भी हैं। ऐसे में चेन्नई उन पर दांव लगा सकती है।
3 of 6
सैम करन
- फोटो : सोशल मीडिया
सैम करन पहले भी चेन्नई की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और एक फिर उनके ऊपर यह टीम दांव लगा सकती है। सैम करन ने इस टी20 विश्व कप के छह मैचों में 6.52 के इकॉनोमी से रन दिए और 13 विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। फाइनल में भी उन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे। खासकर डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी शानदार थी। ऐसे में चेन्नई फिर से उन्हें खरीद सकती है और ब्रावो की जगह डेथ ओवर में इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जेसन होल्डर
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टीम ने होल्डर को रिलीज कर दिया है और कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगे। चेन्नई भी इनमें से एक हैं। चेन्नई की टीम ब्रावो की जगह होल्डर को अपने साथ जोड़ सकती है। होल्डर गेंद के साथ कमाल करने में माहिर हैं और बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। ऐसे में चेन्नई होल्डर को अपने साथ जोड़ सकती है।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
5 of 6
हैरी ब्रूक
- फोटो : सोशल मीडिया
हैरी ब्रूक ने इस साल कमाल की बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड के लिए टी20 में कमाल करने के बाद टेस्ट में भी वह लगातार शतक लगा रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट देखने लायक है। इस बार मिनी ऑक्शन में कई टीमें हैरी ब्रूक को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। चेन्नई सुपरकिंग्स भी हैरी ब्रूक को खरीद सकती है। वह मध्यक्रम में टीम को मजबूती देंगे या उन्हें फिनिशर के रूप में भी आजमाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।