{"_id":"6200dbd47b83840c6e3621f1","slug":"model-taken-rented-a-special-plane-to-do-romance-with-her-partner-now-she-joined-mile-high-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान, खर्च कर दिए 74 हजार रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान, खर्च कर दिए 74 हजार रुपये
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मॉडल ने अपने इस शौक के लिए किराए पर लिया विमान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने अक्सर सुना होगा कि "शौक बड़ी चीज है।" कई लोगों का मानना होता है कि इंसान पैसा ही अपने शौक पूरे करने के लिए कमाता है। दुनिया में लोग अजीबोगरीब कामों का शौक करते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। किसी को बीच समुंद्र में पार्टी करने का शौक होता है। कोई आसमान की ऊंचाइयों पर जाकर अपने शौक पूरा करता है। ऐसे लोग अपने इन शौकों को पूरा करने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोगों को तो महंगे-महंगे कपड़े, जूते, ज्वेलरी खरीदने और पहनने का शौक होता है। लेकिन इनदिनों एक मॉडल का शौक चर्चा का विषय बना हुआ है। मॉडल ने अपना शौक पूरा करने के लिए एक हवाई जहाज किराए पर लिया है जिससे वो आसमान की हजारों फीट की ऊंचाई पर अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सके। आइए जानते हैं इस मॉडल के बारे में.....
2 of 5
मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान,
- फोटो : Twitter/@Metropoles
अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली 24 वर्षीय मॉडल कजुमी स्क्वीर्ट्स ने अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने के लिए एक हवाई जहाज किराए पर लिया। कजुमी के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के लॉस वेगस के ऊपर से उड़ते हुए अपने पार्टनर के साथ रोमांस किया। ऐसा करके कजुमी भी अब Mile High Club क्लब की सदस्य बन गई हैं। दरअसल, जो लोग फ्लाइट में उड़ते हुए पार्टनर के साथ रोमांस करते हैं, उन्हें Mile High Club का सदस्य माना जाता है।
3 of 5
मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान,
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजुमी ने बताया कि विमान एजेंसी ने उन्हें फ्लाइट में रोमांस करने के लिए विमान किराए पर देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में एजेंसी से उन्हें विमान बहुत मुश्किल से किराए पर मिला। कजुमी ने अपने इस अनुभव को बेहद रोमांचकारी बताया। हवा में रोमांस करने के लिए उन्होंने विमान को एक घंटे के लिए किराए पर लिया और उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में भी कैद किया। कजुमी को अपने इस शौक को पूरा करने के लिए एक अच्छी खासी रकम भी किराए के रूप में चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान,
- फोटो : Pixabay
दरअसल, अमेरिका की कई ऐसी कंपनियां हैं जो फ्लाइट में रोमांस करने के लिए विमान किराए पर उपलब्ध करवाती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है लव क्लाउड लोगों को हवा में रोमांस करने के लिए फ्लाइट की सेवा देती है। इस कंपनी की शुरुआत एंडी जॉनसन ने की थी। एंडी खुद भी पेशे से एक पायलट हैं। ये कंपनी इस सर्विस को देने के लिए 45 मिनट का करीब 74 हजार रुपये किराया चार्ज करती है।
विज्ञापन
5 of 5
मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान,
- फोटो : Pixabay
वहीं अगर कोई कपल फ्लाइट में शादी करना चाहता है तो उसे करीब 89 हजार रुपये देने होंगे। वहीं खाने के लिए 7400 रुपये अलग से देने होंगे। वहीं फ्लाइट में कपल को घर जैसा माहौल महसूस हो उसके लिए फ्लाइट में डबल बेड की भी सुविधा उपलब्ध है। एंडी के अनुसार, ग्राहक हमसे अजीबोगरीब डिमांड करते हैं एक बार तो एक कपल ने पायलट और एयरहोस्टेस के कपड़े पहनकर रोमांस किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।