{"_id":"630476d8030c754dc5545705","slug":"most-famous-village-of-uttar-pradesh-know-interesting-facts-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interesting Facts: यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Interesting Facts: यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Tue, 23 Aug 2022 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Interesting Facts of UP Village: भारत में कई ऐतिहासिक जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। भारत में कई ऐसे गांव और शहर हैं जो अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। अब इन दिनों उत्तर प्रदेश का एक गांव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गांव के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश के इस गांव में 40 से भी अधिक दामादों का घर है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव का नाम भी बदलकर अब दामादनपुरवा कर दिया गया है।
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्गों का कहना है कि साल 1970 से ही इस गांव में दामाद के रहने का सिलसिला चलता आ रहा है। उन्होंने बताया कि साल 1970 में गांव की राजरानी की शादी हुई थी जिसके बाद उनके पति सांवरे कठेरिया ससुराल में आकर रहने लगे।
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixels
जानिए कैसे हुई शुरुआत
बताया जाता है कि सांवरे कठेरिया के पास ज्यादा जमीन नहीं थी, तो उनको गांव के करीब जमीन दी गई। राजरानी की शादी के बाद गांव की कई बेटियों की शादी की गई और उनके पति भी यहां पर जमीन लेकर घर बना लिए और रहने लगे।

तब से ही यह परंपरा धीरे-धीरे बढ़ती गई। बताया जाता है कि साल 2005 तक 40 घर इस गांव में दामादों के थे। यहां पर रहने वाले सबसे उम्रदराज दामाद 78 साल के हैं।
विज्ञापन
यूपी के इस गांव की खूब हो रही चर्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixels
अभी भी गांव में बस रहे लोग
आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी भी यह परंपरा चल रही है। इस गांव में तीसरी पीढ़ी के दामाद भी आकर बस रहे हैं। इस गांव का नाम सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। आखिर हंसी छूटे भी क्यों नहीं, क्योंकि गांव का नाम ही ऐसा है।