सब्सक्राइब करें

सीमेंट की 40 बोरियों से युवती ने बनाई अपनी अनोखी वेडिंग ड्रेस, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 21 Oct 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
most weird wedding dress made by 40 empty cement bags
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के समय हर जोड़े की यह चाहत होती है कि उसका ड्रेस सबसे बेहतरीन हो, ताकि शादी के दिन वो कुछ खास नजर आए। लेकिन जापान की एक लड़की ने खुद से ही अपनी शादी के लिए ऐसा ड्रेस तैयार की, जो सोशल मीडिया में सुर्खियों की वजह बन गई। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस ड्रेस को सीमेंट की खाली बोरियों से बनाया गया है।

Trending Videos
most weird wedding dress made by 40 empty cement bags
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जापान की रहने वाली लिली टैन ने सीमेंट की खाली बोरियों से अपने लिए एक खास वेडिंग गाउन तैयार कर दिया। इस गाउन को बनाने में सीमेंट की 40 बोरियों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि लिली टैन पेशे से किसान है, लेकिन इन दिनों अपनी क्रिएटिविटी को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। 28 वर्षीय लिली ने सीमेंट की बोरियों से ऐसा शानदार वेडिंग गाउन तैयार किया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most weird wedding dress made by 40 empty cement bags
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिए तैयार किए इस अनोखे वेडिंग गाउन को लेकर लिली टैन ने बताया कि हाल ही में उनके घर में मरम्मत का काम हुआ था। इस दौरान घर में काफी सीमेंट की बोरियां आई थीं। लिली को सीमेंट की बोरियों देखकर आइडिया आया, जिसपर उन्होंने काम करना शुरु किया। इस तरह से उन्होंने शानदार वेडिंग गाउन तैयार कर लिया।

most weird wedding dress made by 40 empty cement bags
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें की लिली टैन ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। लेकिन परिवार का साथ देने के लिए वो खेती की देखभाल करती है। हालांकि, फैशन डिजाइनिंग के टैलेंट के इस्तेमाल से उन्होंने सीमेंट की खाली बोरियों से ही एक बेहद आकर्षक गाउन तैयार किया है।

विज्ञापन
most weird wedding dress made by 40 empty cement bags
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

लिली टैन असल में बारिश के मौसम में खेतों में काम करने के लिए एक ड्रेस बनाना चाहती थी, जो बारिश के मौसम में उन्हें भीगने से बचा सके। लेकिन फिर उन्होंने इसे वेडिंग गाउन का रूप दे दिया। यही नहीं लिली टैन ने सिर्फ तीन घंटों में यह वेडिंग गाउन तैयार किया और जब इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंटरनेट पर अपलोड की तो शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें इस ड्रेस का इतना जबरदस्त रिस्पांस मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed