Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
nasa mars rover sends photos of red planet looks like Aliens Cemetery after see photo peoples shocked
{"_id":"619361a839e71b1f7860e467","slug":"nasa-mars-rover-sends-photos-of-red-planet-looks-like-aliens-cemetery-after-see-photo-peoples-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान! तस्वीरें देख हर कोई रह गया हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान! तस्वीरें देख हर कोई रह गया हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान
- फोटो : Twitter-@NASAPersevere
Link Copied
आदिकाल से ही धरती पर रहने वाले इंसानों की दिलचस्पी हमेशा ये जानने में रही है कि पृथ्वी के अलावा क्या कोई दूसरा लोक भी है जहां कोई जीव रहते हैं या जीवन संभव है? यहां तक कि दुनियाभर के वैज्ञानिक भी कई सालों से दूसरे ग्रह पर जिंदगी की तलाश में हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को आज तक ऐसे कोई पक्के सुबूत नहीं मिले हैं जिन्हें देखकर ये दावा किया जा सके कि पृथ्वी के अलावा भी किसी अन्य ग्रह पर जीवन संभव है।
दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर पानी या ऑक्सीजन की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ ग्रहों पर तो वैज्ञानिकों को उम्मीद की किरण भी मिली है। इसमें मंगल ग्रह सबसे आगे हैं। इन ग्रहों पर भविष्य में कभी जीवन संभव होगा या नहीं, वैज्ञानिक इस बात की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पहले भी इन ग्रहों जीवन संभव रहा होगा या लोग रहते होंगे? शायद नहीं, लेकिन इन दिनों मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर ऐसा लग रहा कि यहां लोग रहते होंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
2 of 4
वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान
- फोटो : Twitter-@NASAPersevere
कुछ समय पहले नासा ने मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजा था। नासा के मार्स रोवर ने स्पेस एजेंसी के जरिये मंगल ग्रह की कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें मंगल ग्रह के कई राज खोल रही हैं। मंगल ग्रह से आईं लेटस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोग इसे कब्रिस्तान बता रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर पहले लोग रहते थे। ये उन्हीं लोगों का कब्रिस्तान है। तस्वीरों में लाल ग्रह पर बड़े-बड़े चट्टान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान
- फोटो : Twitter-@NASAPersevere
नासा ने रोवर को पिछले ही साल जुलाई में मंगल ग्रह पर भेजा था और ये फरवरी 2022 तक मंगल ग्रह की तस्वीरें भेजेगा। मार्स रोवर का एक ट्विटर अकाउंट बना है। इसपर नासा रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीरें अपलोड करती है। मंगल ग्रह की नई-नई तस्वीरें देखने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिलहाल जो तस्वीरें आई हैं, उसे लोग एलियन का कब्रिस्तान बता रहे हैं।
4 of 4
वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान
- फोटो : Twitter-@NASAPersevere
रोवर लगातार मार्स की तस्वीरें शेयर कर रहा है। वहीं नासा ने इसके जरिये और भी राज खुलने की उम्मीद जताई है। ट्विटर पर पत्थरों की इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है। कुछ लोगों को इस तस्वीर में एक एलियन एलियन भी नजर आया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन चट्टानों के नीचे क्या दबा है? कहीं इनमें एलियंस की लाशें तो नहीं?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।