Meteor Shower NASA: यहां पर झील में हेलिकॉप्टर से आए एलियन? अंतरिक्ष से आई रहस्यमयी रोशनी से दहशत में लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 19 नंवबर को अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित ओंटारियो झील के पास एक रहस्यमयी रोशनी देखी गई। यह घटना सुबह तीन बजे की है और इस तेज रोशनी का रंग हरा था। अतंरिक्ष से आई इस रोशनी को देखकर लोग दहशत में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि यह तेज रोशनी बिजली की तरह आई। इसके पहले उन्होंने एक हेलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली वस्तु को हवा में घूमते हुए देखा। लगभग 10 सेकंड के बाद यह वस्तु लापता हो गई। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी कि यह एक छोटा उल्कापिंड था।
Optical Illusion: जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए 11 सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपा मेंढक?
विशेषज्ञों ने बताया है कि एक छोटे उल्कापिंड की वजह से बिजली गिरने की तरह रोशनी की बारिश हुई थी। वैज्ञानिकों ने इस उल्कापिंड का तीन घंट पहले ही पता लगा लिया था। यह बाद में धरती के वातावरण में आ गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और उसके सैकड़ों टुकड़े हो गए। नासा का कहना है कि उल्कापिंड के ज्यादातर टुकड़े ओंटारियो झील में गिर गए। एजेंसी का कहना है कि इनमें से कुछ टुकड़े हो सकता है झील के दक्षिणी तट पर जमीन पर भी गिरे हों।
Year Ender 2022: नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां, नए साल से पहले खौफ में है दुनिया
दुनिया की सात वेधशालाओं की तरफ इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को रिकॉर्ड किया गया है। अमेरिका और कनाडा के करीब 59 लोगों ने दावा किया है कि उन्होने उल्कापिंड को गिरते हुए देखा।