Optical illusion: सोशल मीडिया पर आपने कई भ्रमित करने वाली तस्वीरें देखी होंगी। इनमें कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है जिससे लोगों के आईक्यू लेवल के बारे में पता चलता है। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical illusion Photo) पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। पर्सनैलिटी बताने वाली तस्वीरों में कई तरह की आकृतियां होती हैं। इनमें अलग-अलग लोगों को अलग-अलग दृश्य नजर आते हैं। इसके आधार लोगों की पर्सनैलिटी बारे में पता चलता है।
Optical illusion: क्या आप इस तस्वीर में छिपी लोमड़ी को खोज सकते हैं? जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में बहुत सारी पेंगुइन दिख रही है जिनके बीच चालाक लोमड़ी छिपी हुई है। इस लोगों को खोजने में दिमाग थोड़ी जोर डालने की जरूरत है। अगर आपका दिमाग तेज है, तो आप आसानी से इस लोमड़ी को खोज सकते हैं। अगर आपने लोमड़ी 15 सेकेंड के अंदर खोज लिया, तो माना जाएगा कि आप किसी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं।
इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें लोमड़ी ज्यादातर लोगों को दिख नहीं रही है। कई लोगों का कहना है कि तस्वीर में लोमड़ी नहीं है। इस तस्वीर में आप गौर से देखेंगे तो पहली नजर में ही आपको लोमड़ी नजर आ सकती है। हालांकि इस तस्वीर में लोमड़ी को खोजने में कठिनाई होने की वजह उसका रंग है। लोमड़ी का रंग भी पेंगुइन के रंग से मिलता जुलता है जिसकी वजह से उसे खोजने में दिक्कत हो रही है।
Ajab Gajab: बैंड-बाजा के साथ डीएम दफ्तर पहुंचे दर्जनों लड़के, कहा- नहीं मिल रही दुल्हन, शादी कराए सरकार
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग गलत जवाब देते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि लोगों का दिमाग घूम जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में नीचे की तरफ आप ध्यान से देखेंगे लोमड़ी दिख जाएगी। अगर आप नहीं खोज पाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की जिसमें आप आसानी से देख सकते हैं।