राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर गई है। शनिवार सुबह यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू हुई। यात्रा करीब 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी और शाम 04:30 बजे लाल किला पर समाप्त होगी। वहीं, सिक्किम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के लिए आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है, लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, इंडिया गेट से होकर गुजरेगा राहुल का काफिला
तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान हुए थे शहीद
शुक्रवार को सिक्किम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के लिए आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, आज दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी धमकी, कहा- अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। पढ़ें पूरी खबर...
आज से मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी जांच, कोरोना मामलों के बढ़ने पर लिया फैसला
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों लेकर चिंता काफी बढ़ गई हैं, जिसके मद्देनजर सरकार कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना जांच से गुजरना होगा।
पढ़ें पूरी खबर...