Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
piranha fish attack on human on the beach in south america country prague 4 people killed and 20 injured
{"_id":"61d71f2422d5c6340a7c2121","slug":"piranha-fish-attack-on-human-on-the-beach-in-south-america-country-prague-4-people-killed-and-20-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Piranha Fish Attack: समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक, हमले में 4 लोगों की मौत, खौफ में लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Piranha Fish Attack: समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक, हमले में 4 लोगों की मौत, खौफ में लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:29 PM IST
दुनिया में कई ऐसी मछलियां हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। यह मछलियां किसी भी इंसान की जान ले सकती हैं। अब दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पिरान्हा मछली ने इंसानों पर हमला किया है जिसमें अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस हमले में 20 लोग जख्मी भी हो गए हैं। इस खतरनाक मछली के हमले के बाद आसपास मौजूद लोग डर गए हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक 22 साल का लड़का लापता हो गया था जिसके बाद परिवार वालों ने बीच पर उसको काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने युवक के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बीच के पास युवक का शव बरामद किया गया। दरअसल लड़का पराग्वे नदी में स्नान करने के लिए गया था इसी दौरान उस पर हमला हुआ था।
Trending Videos
2 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक
- फोटो : Pixabay
युवक का शव बरामद होने के बाद फोरिंसक जांच की गई जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि पिरान्हा मछली ने युवक पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई। ऐसा कम ही होता है कि पिरान्हा मछली आक्रामक हो जाए। हालांकि इस इलाके में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक
- फोटो : Pixabay
इससे पहले पराग्वे नदी में ऐसे ही एक 49 साल के शख्स की लाश मिली थी जिस पर काटने के निशान थे जबकि टेबीक्यूरी नदी के पास ऐसी ही अवस्था में दो लोग मृत पाए गए थे। अब इस घटना के बाद Itapua में एक क्लब के मैनेजर का कहना है कि पिरान्ह मछली को लोगों से दूर रखने के लिए पानी में केमिकल डालने पर विचार किया जा रहा है।
4 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक
- फोटो : Pixabay
जानिए कब करती है हमला
बायोलॉजिस्ट जूलियो जेवियर का कहना है कि पिरान्हा मछली अपने प्रजनन के समय हमला करती है। अधिकतर हमला नर पिरान्हा मछलियां करती हैं और ये हमले से पहले छिप जाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।