सब्सक्राइब करें

घर में पालतू कुत्ते के साथ खेलता है बच्चा तो जरूर पढ़ें ये खबर, हैरान करता है ये शोध

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 13 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Playing with dogs can help children be better socially and emotionally claimed in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालतू जानवर तनाव को कम करने में मदद करते हैं, इस बात को हम सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि बच्चों के सामाजिक और मानसिक विकास में भी कुत्ते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस शोध में पता चला कि जिन घरों में पालतू कुत्ते होते हैं और बच्चे उसके साथ खेलते हैं, तो उन बच्चों की सामाजिक और भावनात्मक परेशानियां 23 फीसदी तक कम हो जाती है।

Trending Videos
Playing with dogs can help children be better socially and emotionally claimed in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, इस शोध के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय और टेलीथॉन किड्स इंस्टीट्यूट की एक टीम ने लगभग 1700 घरों के 2 से 5 साल के बच्चों के बारे में जानकारियों को जुटाकर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि जो बच्चें पालतू कुत्तों के साथ बड़े हुए हैं उनमें असामाजिक व्यवहार में संलग्न होने की संभावना 30 फीसदी तक कम हो जाती है। जबकि अन्य बच्चों में यह समस्या 34 फीसदी तक बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Playing with dogs can help children be better socially and emotionally claimed in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध में यह पता चला कि 'घर में कुत्ता रखने से बच्चों का मानसिक और सामाजिक विकास सही तरीके से होता है। बच्चों और पालतू कुत्तों के बीच एक खास तरह का लगाव होता है। ऐसे में पालतू कुत्तों के साथ खेलने और उनके साथ समय बिताने से बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा दे सकता है।

Playing with dogs can help children be better socially and emotionally claimed in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसिक बीमारी से बचाव
पालतू कुत्ते के साथ रहने से बच्चों को बड़े होने पर भी मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया का खतरा नहीं रहता है। साल 2019 में हुए एक शोध में जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन, यूएस के मैनेजमेंट डायरेक्टर जॉन्स हॉपकिन्स अधिकांश मेंटल डिसऑडर्स बचपन में मिले नैचुरल एक्सपोजर और माहौल से जुड़े होते हैं। क्योंकि बचपन में मिला वातावरण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करता है। घर में बच्चों का पेट्स के साथ बहुत घनिष्ट संबंध होता है, जो इनके मानसिक विकास में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Playing with dogs can help children be better socially and emotionally claimed in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी के वजह से चल रहे लॉकडाउन की वजह से बच्चों का पालतू कुत्ते का साथ और भी खास हो जाता है। क्योंकि इस समय बच्चें काफी लंबे समय से घरों में कैद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed