Benelli ने हाल ही में अपनी Imperiale 400 को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। यह बाइक देखने में काफी स्टाइलिश है। 300 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक का Jawa Forty Two BS6 से सीधा मुकाबला है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, ब्रेक, सस्पेंशन और डायमेंशन शामिल हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि इन बाइक्स की भारतीय बाजार में कितनी कीमत है। इस कम्पेरिजन के बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेस्ट है। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5f0c57368ebc3e63b13abc1b","slug":"benelli-imperiale-400-vs-jawa-forty-two-which-one-is-best-bs6-motorcycle-for-you-read-comparison","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Benelli Imperiale 400 बनाम Jawa Forty Two: इंजन और कीमत में कौन है सबसे दमदार BS6 बाइक?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Benelli Imperiale 400 बनाम Jawa Forty Two: इंजन और कीमत में कौन है सबसे दमदार BS6 बाइक?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Benelli Imperiale 400 BS6 Vs Jawa Forty Two BS6
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
Benelli Imperiale 400 BS6
- फोटो : Benelli
इंजन
- Jawa Forty Two में ताकत के लिए 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, BS6 इंजन दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 में 374 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4 वाल्व्स/सिलिंडर, SOHC, BS6 इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Jawa Forty Two का इंजन 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- Benelli Imperiale 400 का इंजन 5500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 29Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Jawa Forty Two में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 में का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa Forty Two
- फोटो : Jawa
डायमेंशन
- Jawa Forty Two की ऊंचाई 765 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हील बेस 1369 मिलीमीटर है।
- Benelli Imperiale 400 का व्हीलबेस करीब 1440 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 2170 मिलीमीटर, चौड़ाई 820 मिलीमीटर और ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
- Jawa Forty Two में 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
- Benelli Imperiale 400 में 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
Benelli Imperiale 400 BS6
- फोटो : Benelli
सस्पेंशन
- Benelli Imperiale 400 के रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल यूनिट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगा है।
- Jawa Forty Two में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक
- Benelli Imperiale 400 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके दोनों ही पहियों में ABS फीचर दिया गया है।
- Jawa Forty Two के फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रैक दिया गया है। इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
Jawa Forty Two
- फोटो : Jawa
कीमत
- Benelli Imperiale 400 के BS6 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है।
- Jawa Forty Two के सिंगल चैनल एबीएस की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.65 लाख रुपये है। वहीं, इसके ड्यूल चैनल एबीएस की कीमत 1.74 लाख रुपये है।

कमेंट
कमेंट X