फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल पहले जल कर मर चुकी थी महिला फिर जो हुआ सुनकर दहल जाएंगे आप, जानें पूरा राज

Wed, 24 Jul 2019 12:29 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 24 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
police arrest a woman who suicide before 14 years in gujarat
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : डेमो

हम सभी जानते हैं कि मरे हुए लोग वापस नहीं आते हैं। ऐसा बस फिल्मों में होता है कि मरे हुए लोग वापस आ जाते हैं। लेकिन गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्योंकि 14 साल पहले जिस महिला की मौत हो गई थी वह जिंदा पाई गई है और अब वह पुलिस की हिरासत में है। इस घटना ने गुजरात के पाटन शहर के बलवा गांव की पुलिस की नींद खराब कर दी है। बता दें कि पकड़ी गई महिला हत्या के मामले में संदिग्ध है। 

police arrest a woman who suicide before 14 years in gujarat
प्रतीकात्मक फोटो

दरअसल, प्रकाश अमृतभाई पांचाल की शादी 17 साल पहले भीखिबेन से हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद भीखिबेन को दूसरे शख्स यानी कि विजुभा राठौड़ नाम के व्यक्ति से प्यार हो गया और प्रकाश से अलग हो गई। सभी एक ही गांव में रहते थे। भीखिबेन पहले से ही प्रकाश अमृतभाई पांचाल से शादी कर चुकी थी इस कारण विभुभा महिला ले शादी नहीं कर सकता था। भीखिबेन का पहले से एक बेटा भी था। इस कारण अपने प्यार को छुपाए रखने के लिए विभुभा और भीखिबेन ने एक खतरनाक प्लान तैयार किया। 

police arrest a woman who suicide before 14 years in gujarat
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : डेमो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2005 में 6 फरवरी के दिन भीखिबेन और प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस के बाद भीखिबेन अपने कमरे में सोने चली गई, लेकिन भीखिबेन रात के वक्त अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान घर के पीछे एक महिला की लाश मिली लेकिन परिवार के लोग शव को पहचानने में नाकाम रहे। हालांकि मृत महिला के शव पर भीखिबेन के कपड़े थे। इससे परिवार के सदस्यों के लगा कि भीखिबेन ने खुद के आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrest a woman who suicide before 14 years in gujarat
प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया। पर 14 साल बाद भीखिबेन जिंदा मिली। प्रकाश अमृतभाई पांचाल के दोस्त कुछ काम के लिए गुजकात के मेहसाणा गया हुआ था। जहां उसने 14 साल बाद भीखिबेन को देखा। जब दोस्त ने भीखिबेन के बारे में और जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसने विजुभा से शादी कर ली है। अपनी पहचान को छुपाने के लिए भीखिबेन मेहसाणा में रहती थी। घटना की सूचना पुलिस की दी गई। 

विज्ञापन
police arrest a woman who suicide before 14 years in gujarat
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : डेमो

पूछताछ में भीखिबेन ने बताया कि उसने और विजुभा व उसके दोस्तों ने मिलकर भाग जाने की तैयारी की। भीखिबेन ने पुलिस को बताया कि उसने, विजुभा और उसके दोस्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृत महिला पर भीखिबेन के कपड़े डाल दिए और उसके चेहरे को आग लगा दी थी ताकि लोग उसे पहचान न सकें। पुलिस ने मामले में भीखिबेन और विजुभा के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed