{"_id":"61409b0bcbc42a6e8b111bbc","slug":"psychic-claims-police-taking-his-help-to-solve-murder-kidnapping-case-through-superstition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: तांत्रिक की मदद से अपराधियों को पकड़ रही यहां की पुलिस, चौंकाने वाला है देश का नाम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: तांत्रिक की मदद से अपराधियों को पकड़ रही यहां की पुलिस, चौंकाने वाला है देश का नाम
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : istock
Link Copied
आज दुनिया 21वीं सदी में पहुंच चुकी है। ज्यादातार कार्य तकनीक के सहारे हो रहे हैं। पुलिस पहले किसी भी क्राइम को शक के आधार पर सुलझा लेती थी, लेकिन अब उसके पास भी सबूत को क्रॉस चेक करने के लिए कई तकनीक मौजूद हैं। लेकिन इस दौर में भी पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए तांत्रिक की मदद ले रही है।
यह किसी और देश की पुलिस नहीं कर रही है, बल्कि सुपरपावर अमेरिका की पुलिस यह काम कर रही है। देश का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे और यकीन नहीं हो रहा होगा कि इतने विकसित देश की पुलिस ऐसा कर रही है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह दावा किया है। उसने बताया कि वह अपनी तंत्र विद्या की सहायता से पुलिस की मदद करता है। उसने अपनी तांत्रिक शक्ति से कई हत्या और अपराध के मामले सुलझाए हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : istock
उसने बताया कि वह केस सुलझाने के लिए अपनी तंत्र शक्ति और पेंडुलम की मदद लेता है। यह दावा करने वाले शख्स का नाम डैन बाल्डविन है। उसने कहा कि उसको अपनी शक्तियों का अहसास तब हुआ, जब उसने लोगों की सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : istock
डैन बाल्डविन ने बताया कि वह अपनी इस ताकत के बारे में पहले से नहीं जानता था। उसने एक शो में अपनी इस शक्ति के बारे में बताया। उसने कहा कि उसे एक दिन आवाज सुनाई दी कि तुम जाओ और किडनैप किए गए बच्चों की तलाश करो। इसके बाद उसने अपने तांत्रिक दोस्त से तंत्र विद्या सीखी और अपहरण के मामले साॅल्व करने लगा। वह बताता है कि वह पेंडुलम से अपहरण किए गए बच्चों की जगह को पता करता है। उसने बताया कि अभी तक उसने कई सालों से बंद पड़े मामलों को सुलझाया है।
4 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : istock
तात्रिक ने बताया कि अभी तक उसने कई मामले सुलझाए हैं। इन मामलों में लोग खुद या फिर पुलिस के माध्यम से उसकी सहायता लेते हैं। वह पेंडुलम के माध्यम से बता देता है कि अपराध करने वाला शख्स कौन है? उसने बताया कि जिनकी उम्मीद नहीं थी उन केसों को सुलझाया है। डैन ने बताया कि उसका पेंडुलम हमेशा सही उत्तर देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।