{"_id":"61407d5eed913c05f2372df5","slug":"giant-mammoths-to-be-reborn-in-lab-scientists-claim-to-recreate-woolly-mammoths","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: दोबारा पृथ्वी पर देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ, कुछ इस तरह से वैज्ञानिक करने वाले हैं उनका पुनर्जन्म","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: दोबारा पृथ्वी पर देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ, कुछ इस तरह से वैज्ञानिक करने वाले हैं उनका पुनर्जन्म
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Sep 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दोबारा देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैज्ञानिक नई-नई रिसर्च करने में जुटे हैं। वह हमेशा बिल्कुल अलग रिसर्च करते हैं। वैज्ञानिक उन चीजों पर शोध करते हैं जिनके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होता है। अब वैज्ञानिक एक बार फिर ऐसी ही रिसर्च कर रहे हैं। अब वह मैमथ प्रजाति को दोबारा धरती पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। आठ लाख साल पहले ही मैमथ धरती से गायब हो चुके हैं।
एक रिपोर्ट में इस रिसर्च के बारे में बताया गया है। फंडिंग और साइंस की सहायता से मैमथ प्रजाति को फिर से धरती पर लाने को कोशिश हो रही है। लाखों साल पहले गायब होने वाले इस जानवर को वैज्ञानिक छह साल के अंदर धरती पर लाना चाहते हैं। दुनिया में अमीर इन्वेस्टर बेन लैम और बिजनेस पार्टनर जॉर्ज चर्च इस प्रोजेक्ट के लिए 11 मिलियन पाउंड का फंड करेंगे। लैम और चर्च की फर्म Colossal को जीन एडिटिंग सॉफ्टवेयर में महारथ हासिल है।
2 of 4
दोबारा देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ
- फोटो : istock
वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वह लाखों साल पुरानी क्रब से मैमथ को वापस ला सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में सोमवार को ऐलान किया गया। मैमथ के डीएनए से लैब में भ्रूण की मदद से हाथी-मैमथ का हाइब्रिड बनाया जाएगा। इस भ्रूण को सरोगेट या कृत्रिम गर्भ की मदद से विकसित किया जा सकता है। जॉर्ज चर्च ने बताया है कि मेरा उद्देश्य आर्कटिक में जीवित रहने में सक्षम मैमथ बनाना है। इस रिसर्च का परिणाम 6 साल में आएगा।
3 of 4
दोबारा देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ
- फोटो : istock
इस प्रोजेक्ट के लिए फंड करने वाले बेन ने जानकारी दी कि वह चाहते हैं कि दुनिया से गायब हो चुके मैमथ को फिर से जिंदा किया जाए। आर्कटिक के बर्फ में -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी मैमथ जीवित रह सकेंगे। यह वह सभी काम करेंगे जो हजारों साल पहले मैमथ किया करते थे। इन जानवरों को एशियन हथिनी से ब्रीड कराया जाएगा जिससे यह बर्फ और गर्म दोनों जगहों पर रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दोबारा देखने को मिलेंगे विशालकाय मैमथ
- फोटो : istock
मैमथ इस समय के हाथी से काफी बड़े होते थे। यह करीब पाच मीटर तक ऊंचे और छह से आठ टन वजनी हुआ करते थे। शरीर पर लंबे-लंबे ऊनी बाल। यह लाखों साल पहले तक रूस के साइबेरिया में घूमते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।