फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oumuamua: क्या पृथ्वी के पास से गुजरने वाला ये एस्टेरॉयड एलियन जहाज था? ये है इसके पीछे का रहस्य

Tue, 14 Sep 2021 03:11 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Story of Oumuamua Asteroid which is considered as an Alien Ship
ओउमुआमुआ - फोटो : Istock

दो संभावनाएं हो सकती हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या फिर हम नहीं ये दोनों ही काफी भयानक हैं। मशहूर साइंस फिक्शन राइटर सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एलियन लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती हैं। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। इस बीच कई लोगों ने अज्ञात उड़न तश्तरियों और एलियंस से जुड़ी गतिविधियों को देखने का दावा किया। हालांकि उनके इस दावे में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता, लेकिन हाल ही में एक अज्ञात एस्टेरॉयड Oumuamua ने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साल 2017 में ये ऑब्जेक्ट पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा। इसके आकार और संरचना को देखने के बाद कई वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोई एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप था। इसी कड़ी में आज हम इसी रहस्यमय एस्टेरॉयड Oumuamua के बारे में जानेंगे। 



Mysterious Story of Oumuamua Asteroid which is considered as an Alien Ship
ओउमुआमुआ - फोटो : Istock

एलियन शिप कहा जाने वाला ये एस्टेरॉयड अक्टूबर 2017 में पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा। उस वक्त इस रहस्यमय ऑब्जेक्ट को देखने के बाद वैज्ञानिक इस बात पर एकमत नहीं थे कि ये क्या चीज है? हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऐवी लोएब का कहना है कि ओउमुआमुआ एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप था।

Mysterious Story of Oumuamua Asteroid which is considered as an Alien Ship
ओउमुआमुआ - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों ने इस रहस्यमय ऑब्जेक्ट का अध्ययन करने के बाद ये बताया कि यह ऑब्जेक्ट किसी दूसरे सोलर सिस्टम से आया था। अमूमन ये देखने को मिलता है कि एस्टेरॉयड जब पृथ्वी के पास से गुजरते हैं तो सूर्य की गर्मी से उनकी बर्फ पिघलने लगती है। ऐसे में उनकी एक लंबी पूंछ बनती है। वहीं ओउमुआमुआ एस्टेरोइड के पीछे ऐसी कोई पूंछ नहीं थी। इस वजह से कई रिसर्चर्स का ये मानना है कि ओउमुआमुआ एक एलियन टेक्नोलॉजी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Story of Oumuamua Asteroid which is considered as an Alien Ship
ओउमुआमुआ - फोटो : Istock

नासा ने खुद अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर इस एस्टेरॉयड की कई विचित्र बातों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक अमूमन स्पेस में कोई भी वस्तु एक निर्धारित गति पर चलती है। वहीं ओउमुआमुआ की गति में वैज्ञानिकों को अचानक तेजी देखने को मिली। हमारे सोलर सिस्टम में कोई भी एस्टेरॉयड ज्यादा से ज्यादा 19 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से सफर करता है। वहीं ओउमुआमुआ की स्पीड 87.3 किलोमीटर प्रति सेकेंड थी।

विज्ञापन
Mysterious Story of Oumuamua Asteroid which is considered as an Alien Ship
ओउमुआमुआ - फोटो : Istock

ओउमुआमुआ के कई पहलू इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये एक एलियन जहाज था। हालांकि अब तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। वहीं कई लोगों का कहना है कि ओउमुआमुआ एक एलियन शिप था, जो पृथ्वी को ऑब्जर्व करने के लिए उसके पास से गुजरा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed