फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: ये है दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी हैं परेशान

Tue, 14 Sep 2021 12:31 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Mystery of Voynich manuscript whose language has not been decoded
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट - फोटो : Istock

आज के रहस्य में हम बात करने वाले हैं दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब के बारे में। इस किताब का नाम वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट है। इस पुस्तक के राज से कई लोगों ने पर्दा उठाने की कोशिश की, पर अपने इस प्रयत्न में वे कामयाब नहीं हो पाए हैं। कहा जाता है कि इस रहस्यमय किताब के भीतर कई अलौकिक राज दफन हैं, जिनका अगर पता चल जाए तो कई नई खोजें हो सकती हैं। अपने इसी अनोखेपन के कारण वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट अक्सर चर्चा में रहती है। इस पुस्तक को ऐसी भाषा में लिखा गया है, जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया है। पिछले कई सालों से इस पुस्तक को डीकोड करने में कोई भी सफल नहीं रहा है। इस रहस्यमय किताब में आपको विभिन्न प्रकार की चित्रकारी देखने को मिलेगी, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधे और फूल मौजूद हैं। इसी कड़ी में आज के रहस्य की श्रृंखला में हम आपको दुनिया की सबसे रहस्यमय पुस्तक वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट के बारे में बताएंगे।

Mystery of Voynich manuscript whose language has not been decoded
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट - फोटो : Istock

इस रहस्यमय पुस्तक में करीब 240 पन्ने हैं। हालांकि कुछ पन्ने किताब से गायब हैं। कार्बन डेटिंग से इस बात का पता चला है कि इस किताब को 1404 से 1438 के बीच लिखा गया होगा। कहा जाता है कि पुस्तक के जो अंश गायब हैं, उसमें और भी कई रहस्य मौजूद थे। 

Mystery of Voynich manuscript whose language has not been decoded
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट - फोटो : Istock
इस पुस्तक को पोलिश में रहने वाले एक अमेरिकी पुरातात्विक पुस्तक विक्रेता विल्फ्रेड एम वॉयनिच ने साल 1912 में खरीदा था। उन्होंने इस किताब को एक पुरानी किताबों की दुकान से खरीदा। इसी वजह से इस पुस्तक को वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery of Voynich manuscript whose language has not been decoded
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट - फोटो : Istock

इस किताब को लिखने के लिए एक खास भाषा या लिपि का प्रयोग किया गया था, जिसे आज तक कोई जान नहीं पाया है। इसमें ऐसे फूल पत्तियों के चित्रों को शामिल किया गया है, जो शायद ही हमारी पृथ्वी पर मौजूद होंगे। इस पुस्तक के राज से पर्दा उठाने के लिए कई वैज्ञानिक और रिसर्चर्स ने इसको पढ़ने की कोशिश की, पर वो इसमें अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन
Mystery of Voynich manuscript whose language has not been decoded
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट - फोटो : Istock

यही नहीं इसमें बायोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी और कॉस्मोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। हालांकि किताब को डिकोड ना कर पाने के कारण अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पुस्तक इन विषयों के माध्यम से क्या संदेश देना चाहती है? कुछ लोगों का ये कहना है कि अगर इसको डीकोड कर लिया जाए तो हमें ब्रह्मांड के कई अबूझ रहस्यों के बारे में पता चल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed