सब्सक्राइब करें

Ramabai Ambedkar Birth Anniversary: रमाबाई की जयंती, जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
ramabai bhimrao ambedkar birth anniversary Lesser known facts about ramabai
Ramabai Ambedkar: जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य - फोटो : Twitter @desitutakhamun

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की आज जंयती है। रमाबाई भीमराव अंबेडकर का जन्म 7 फरवरी 1898 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था।। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव दाभोल में जन्मीं रमाबाई अंबेडर को रमई या माता राम भी कहा जाता है। बाबासाहेब अम्बेडकर का जीवन रमाबाई से काफी प्रभावित था। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद की। उन्होंने सामाजिक न्याय और सुधार के लिए उनके प्रयासों का भी समर्थन किया। रमाबाई भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य...



1898 में जन्मीं रमाबाई भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम भीकू धात्रे और माता का नाम रुक्मिणी था। उनके पिता कुली का काम करते थे और अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर पाते थे। रमाबाई के पिता दाभोल बंदरगाह से मछली की टोकरी को बाजार तक ढोकर परिवार की आजीविका चलाते थे। 

Trending Videos
ramabai bhimrao ambedkar birth anniversary Lesser known facts about ramabai
Ramabai Ambedkar: जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य - फोटो : Twitter @Navayan

रमाबाई ने अपने माता पिता को बहुत जल्द ही खो दिया था। इसके बाद उन्हें और उनके भाई-बहनों गोराबाई, मीराबाई और शंकर को उनके चाचा मुंबई लेकर आ गए और पालन पोषण किया।1906 में भायखला बाजार में बाबासाहेब अम्बेडकर से रमाबाई की शादी हुई। शादी के समय रमाबाई अंबेडकर नौ साल की थीं और बाबा साहेब 15 साल के थे। रमाबाई अपने पति भीमराव अंबेडकर को प्यार से साहेब कहकर बुलाती थीं और पति अंबेडकर उनको रामू कहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramabai bhimrao ambedkar birth anniversary Lesser known facts about ramabai
Ramabai Ambedkar: जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य - फोटो : Twitter @HShakapur4


रमाबाई ने अम्बेडकर की महत्वाकांक्षाओं का पूरा समर्थन किया और उन्होंने उन्हें विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जब बाबा साहेब अपनी पढ़ाई के लिए विदेश में थे, तो उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उन्हें अपने लक्ष्यों को पूरा करने से कभी नहीं रोका। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने इसकी भनक तक बाबा साहेब अम्बेडकर को नहीं लगने दीं। 

ramabai bhimrao ambedkar birth anniversary Lesser known facts about ramabai
Ramabai Ambedkar: जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य - फोटो : Twitter @IAmAarav8


बाबासाहेब जब विदेश में थे, तो भारत में रमाबाई को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिल्म निर्माता सुनील शर्मा ने बताया है कि वह गोबर के उपले बनाती थीं और उन्हें अपने सिर पर ले जाती थीं। वह खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करती थीं। वह अंबेडकर को विदेशों में डॉक्टरेट ऑफ साइंस सहित दुनिया की सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करने में मदद करती थीं। 

विज्ञापन
ramabai bhimrao ambedkar birth anniversary Lesser known facts about ramabai
Ramabai Ambedkar: जानिए भीमराव अंबेडकर की पत्नी के बारे में कुछ रोचक तथ्य - फोटो : @AGSawant


भीमराव अंबेडकर और रमाबाई की एक बेटी (इंदु) और चार बेटे (यशवंत, गंगाधर, रमेश और राजरत्न) थे, लेकिन उनके चार बच्चों की मौत हो गई। उनके सबसे बड़े बेटे यशवंत एकमात्र जिंदा बचे। लंबी बीमारी के बाद रमाबाई अम्बेडकर का 26 मई 1935 को निधन हो गया। जब उनका निधन हुआ, तो भीमराव अंबेडकर और रमाबाई की शादी के 29 साल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed