Red Snakes: सांप सबसे जहरीले जीवों में शामिल है। इसकी दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं। सांप के कई रंग होते हैं। आज हम आपको कुछ लाल रंग के सापों के बारे में बताएंगे, जिनमें कुछ बेहद खतरनाक होते हैं।
Red Snakes: खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप, इनमें से एक काट ले तो इंसान की मौत तय
Red Snakes: सांप सबसे जहरीले जीवों में शामिल है। इसकी दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है।
रेड कोरल कुकरी स्नेक
यह सांप भारत और बांग्लादेश में बंजर मिट्टी और जंगलों में पाया जाता है। चमकदार लाल रंह का यह सांप जमीन के भीतर रहता है और यह कीचड़ खाता है। माना जाता है कि इस सांप की पूंछ काफी खतरनाक होती है।
रेड सैंड बोआ
भारत में पाए जाने वाला यह सांप लाल‑भूरे रंग का होता है। यह सांप काफी मोटा होता है और माना जाता है कि यह सांप खतरनाक नहीं होता है। यह अधिकतर रेतीले जगहों पर देखने को मिलता है और धीरे धीरे मिट्टी में समा जाता है।
रेड कॉफी स्नेक
यह सांप खतरनाक नहीं होता है। अमेरिका और मेक्सिको के जंगलों में पाए जाते हैं। गहरा लाल रंग और मुलायम सिर वाला यह सांप जहरीला नहीं होता है। यह शायद ही कभी इंसानों को काटता है।
Viral Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर से फिसली लड़की, SUV चढ़ी ऊपर से और निकल गई, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
ब्लू मलय करल स्नेक
यह सांप एक खूबसूरत, पतला और मध्यम आकार का जहरीला सांप है। यह दक्षिणपूर्व एशिया में पाया जाता है। गहरा, चमकदार नीला शरीर इसकी पहचान है। इसके शरीर पर सफेद या हल्के नीले रंग की धारियां बनी रहती हैं। इसका सिर और पूंछ लाल होती है। यह सांप बहुत जहरीला होता है और इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन होता है, जिससे तंत्रिका तंत्र को लकवा मार सकता है। अगर ये किसी इंसान को काट ले, तो उसका बच पाना मुश्किल है।
Plane Viral Video: रनवे पर उतरते ही विमान में लगी और बन गया आग गोला, वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो