सब्सक्राइब करें

Space: ईएसए ने जारी की अंतरिक्ष की पहली रंगीन तस्वीर, एक साथ दिखीं एक लाख आकाशगंगाएं, दिखा ब्रह्मांड का रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope - फोटो : European Space Agency

Space News: अंतरिक्ष की रंगीन फोटो सामने आई है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने तस्वीर को जारी की है। यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीर को खींचा है। यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीर को खींचा है। इस तस्वीर को देखकर ब्रह्मांड के रहस्यों का पता चला है। इस तस्वीर में पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर, आईसी 342 सर्पिल आकाशगंगा, ग्लोब्यूलर क्लस्टर एनजीसी 6397, अनियमित आकाशगंगा एनजीसी 6822 और हॉर्सशू नेबुला नजर आ रहे हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि इससे पहले कभी भी किसी दूरबीन में आकाश के इतने बड़े इलाके में इतनी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें बनाने और ब्रह्मांड में इतनी दूर तक देखने की क्षमता नहीं थी। एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि पांच तस्वीरों से यूक्लिड की पूरी क्षमता का पता चलता है। इससे पता चलता है कि दूरबीन ब्रह्मांड का अब तक का सबसे व्यापक 3डी मैप बनाने और इसके रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए तैयार है। 

Trending Videos
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope - फोटो : European Space Agency

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के विज्ञान निदेशक, प्रोफेसर कैरोल मुंडेल ने बताया कि डार्क मैटर आकाशगंगाओं को एक साथ खींचता है। डार्क एनर्जी से ब्रह्मांड का लगातार हो रहा विस्तार जारी है। प्रोफेसर मुंडेल ने बताया कि यूक्लिड ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने का काम करेगा। इन तस्वीरों से पता चलता है कि मिशन सबसे बड़े रहस्यों में से एक का जवाब खोजने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope
European Space Agency Euclid Telescope New Images Galaxy - फोटो : European Space Agency

जुलाई में यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च किया गया था, जिसका काम डार्क मैटर का अध्ययन और अरबों गैलेक्सी के जरिए ब्रह्मांड का एक 3डी मैप बनाना है। तस्वीरों में 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर पर्सियस क्लस्टर दिखाई दे रहा है, जिसमें 1000 आकाश गंगाएं दिख रही हैं। लेकिन इसके पीछे 100000 और भी आकाश गंगाएं हैं, जो धुंधली नजर आ रही हैं।

Diwali 2023: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope - फोटो : European Space Agency

टेलीस्कोप ने ग्लोब्यूलर क्लस्टर की भी तस्वीर ली है, जो करीब चार लाख प्राचीन सितारों से बनी हुई एक घनी गेंद है। ब्रह्मांड का 3डी मैप बनाने वाला मिशन छह साल तक चलेगा। धरती से करीब 16 लाख किमी की दूरी पर लैग्रेंज 2 पॉइंट पर यह टेलीस्कोप स्थित है। इसके साथ ही टेलीस्कोप ने हॉर्स हेड नेबुला भी देखा है।

Saturn Ring: 2025 में गायब हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले, जानिए क्या है वजह, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope
Shimmering galaxies revealed in new photos by European space telescope - फोटो : European Space Agency

इसकी तस्वीर को देखने पर यह घोड़े के सिर जैसा नजर आएगा। यह धरती से 1,375 प्रकाश वर्ष दूर ओरायन तारामंडल में स्थित है, जो गैसीय बादलों से भरा है। यहां पर नए सितारें पैदा हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed