{"_id":"654c445995b6a8ee390a1e6d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-9-november-2023-updates-on-amar-ujala-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज रामलला के दरबार में यूपी कैबिनेट की बैठक; इस्राइल पीएम नेतन्याहू ने फिर किया युद्धविराम से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज रामलला के दरबार में यूपी कैबिनेट की बैठक; इस्राइल पीएम नेतन्याहू ने फिर किया युद्धविराम से इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रामलला के दरबार में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, 28 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन इतिहास बनेगा। इसके अलावा इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की किसी भी संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। युद्धविराम पर बातचीत की खबरों पर नेतन्याहू ने कहा, मैं सभी तरह की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में नौ और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
आज रामलला के दरबार में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक
रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में होगी। वहीं अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक का आयोजन कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार भी देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Snowfall in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
पहाड़ों पर हिमपात से उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में नौ और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके कारण तापमान में कमी आएगी तथा सर्दी का सितम बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

इस्राइल और हमास का युद्ध
- फोटो : ANI
पीएम नेतन्याहू ने कहा- बंधकों को छोड़े बगैर नहीं होगा युद्धविराम
इस्राइल और हमास के बीच गाजा में पिछले एक महीने से संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना गाजा के रिहायशी इलाकों में लगातार बमबारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा में इस्राइल की बमबारी में 214 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की किसी भी संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। युद्धविराम पर बातचीत की खबरों पर नेतन्याहू ने कहा, मैं सभी तरह की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज
बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर