{"_id":"643949c0d48d1d1fa7008227","slug":"solar-eclipse-2023-what-is-hybrid-solar-eclipse-and-its-type-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को दिखेगा अद्भुत नजारा, 100 साल बाद लगने जा रहा है हाईब्रिड सूर्यग्रहण!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को दिखेगा अद्भुत नजारा, 100 साल बाद लगने जा रहा है हाईब्रिड सूर्यग्रहण!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:26 PM IST
Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है, लेकिन ये कोई आम सूर्यग्रहण नहीं है। खगोलशास्त्रियों की मानें तो इस तरह का अद्भुत नजारा 100 साल में पहली बार देखने को मिलेगा। दरअसल, इस बार हाइब्रिड सूर्यग्रहण लगने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सूर्यग्रहण है और आखिर यह आम सूर्यग्रहण से किस तरह अलग है? अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आइए हम आपको बताते हैं।
दरअसल, साफ शब्दों में कहें तो जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और तीनों एक सीधी रेखा में मौजूद होते हैं, ऐसी स्थिति में सूर्यग्रहण लगता है। तीनों जिस तरह सीध में आते हैं, उसके आधार पर ही ग्रहण का अनोखा दृश्य उभर कर सामने आता है। हालांकि हाइब्रिड सूर्यग्रहण इस सामान्य सूर्य ग्रहण से अलग है। आइए विस्तार से जानते हैं कि हाइब्रिड सूर्यग्रहण क्या होता है और यह अलग कैसे है?
Trending Videos
2 of 5
क्या है हाईब्रिड सूर्यग्रहण?
- फोटो : istock
सूर्यग्रहण कितने प्रकार के होते हैं?
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण। इसमें आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी के एक हिस्से को पूरी तरह से ढक देता है, जिससे इसमें चंद्रमा की परछाई पूरे हिस्से को न ढकते हुए केवल एक ही हिस्से को ढकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या है हाईब्रिड सूर्यग्रहण?
- फोटो : istock
वहीं पूर्ण सूर्यग्रहण की स्थिति में पृथ्वी पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाती है। जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट होता है, तब पूर्ण सूर्यग्रहण लगता है। ऐसा नजारा 100 साल में केवल एक बार ही देखने को मिलता है।
4 of 5
क्या है हाईब्रिड सूर्यग्रहण?
- फोटो : istock
बात करें वलयाकार सूर्य ग्रहण की तो, जब चंद्रमा, पृथ्वी से दूर होता है। इस स्थिति में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, ऐसे में सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या है हाईब्रिड सूर्यग्रहण?
- फोटो : istock
क्या होता है हाइब्रिड सूर्यग्रहण?
हाइब्रिड सूर्यग्रहण तीन रूपों में दिखाई देता है। दरअसल, आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्यग्रहण का मिश्रण हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहलाता है। इस स्थित में चंद्रमा और धरती में ना तो ज्यादा दूरी होती है और ना ही कम फासला होती है। जानकारी के मुताबिक, ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक होने वाला ये ग्रहण सुबह 7:04 से शुरू होकर दोपहर 12:29 पर समाप्त होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।