Rare Planet Alignment: 18 साल बाद अतंरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए ऐसा क्या होने जा रहा है दुर्लभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काई एंड टेलिस्कोप (Sky & Telescope) के ऑब्जर्विंग एडिटर डायना हैनिकेनन का कहना है कि पांचों ग्रहों का इस प्रकार से एक सीधी रेखा में आना कोई दुर्लभ नहीं है। इन ग्रहों को अंतिम बार साल 2004 में ऐसे ही एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में भी एक साथ आएंगे।
हैनिकेन ने बताया कि यह घटना भले ही दुर्लभ न लगे, लेकिन आप घर के बाहर जाते हैं और एक सीधी रेखा में यह ग्रह आपको दिख जाएं, तो ये दुर्लभ है। जून का महीना जैसे जैसे बीतता जाएगा। बुध ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि 24 जून को नजारा बेहद खास हो सकता है। इस दिन लोगों को शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। सूर्योंदय से 30 मिनट पहले इस नजारे को देखा जा सकता है।
इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। हैनिकेन ने कहा कि बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूर नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा।