फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st T20:ढाई साल बाद दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, फैन्स में टिकट खरीदने की होड़, लेकिन निराश कर देगी यह बात

Tue, 07 Jun 2022 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ढाई साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2019 में यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था।

विज्ञापन
IND vs SA 1st T20: 94 percent Tickets For India vs South Africa 1st T20I Sold Out, Only 400-500 tickets left for sale in Delhi Arun Jaitley Stadium
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ जून से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके लिए दोनों ही टीमें तैयारी में जुट गई हैं। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी क्षमता 35 हजार दर्शकों की है। वहीं, मैच के लिए 94 फीसद टिकटों की बिक्री हो चुकी है। 
IND vs SA 1st T20: 94 percent Tickets For India vs South Africa 1st T20I Sold Out, Only 400-500 tickets left for sale in Delhi Arun Jaitley Stadium
भारतीय कप्तान केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ढाई साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2019 में यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। डीडीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजन मनचंदा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अब बिकने को सिर्फ 400 से 500 टिकट बचे हैं। 
IND vs SA 1st T20: 94 percent Tickets For India vs South Africa 1st T20I Sold Out, Only 400-500 tickets left for sale in Delhi Arun Jaitley Stadium
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
डीडीसीए ने केवल 27000 टिकट दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए थे। मनचंदा ने कहा कि फैन्स को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके, इसके लिए बुजुर्गों को गोल्फ कार्ट से स्टेडियम में एंट्री की सुविधा भी दी जाएगी। कोरोना के मामले कंट्रोल में भले आ गए हों, लेकिन डीडीसीए ने सभी दर्शकों से मैच के दौरान मास्क पहने रहने का आग्रह किया है। सिर्फ खाना खाते समय या पानी पीते समय ही मास्क उतारने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 1st T20: 94 percent Tickets For India vs South Africa 1st T20I Sold Out, Only 400-500 tickets left for sale in Delhi Arun Jaitley Stadium
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : twitter
मनचंदा ने कहा कि हमारे स्टाफ की लगातार जांच की जा रही है। हम फैन्स से भी अपील करते हैं कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें और अपना भी ध्यान रखें। भारतीय टीम 16 मार्च के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में है। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed