{"_id":"629e3714ffaa54476022efb0","slug":"ind-vs-sa-t20-series-hardik-pandya-david-miller-kl-rahul-quinton-de-kock-played-in-same-franchise-for-two-months-now-they-will-play-against-each-other-for-their-respective-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दो महीने तक एक फ्रेंचाइजी से खेले हार्दिक-मिलर और राहुल-डिकॉक, अब देश के लिए एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दो महीने तक एक फ्रेंचाइजी से खेले हार्दिक-मिलर और राहुल-डिकॉक, अब देश के लिए एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे
Tue, 07 Jun 2022 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:31 PM IST
सार
जिन हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर ने मिलकर गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाया, अब वही दोनों एक दूसरे के इस सीरीज में प्रतिद्वंद्वी होंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक भी आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम में नौ क्रिकेटर ऐसे हैं, जो आईपीएल 2022 का हिस्सा थे। आठ दिन पहले तक ये दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर भारतीय टीम में शामिल क्रिकेटरों के साथ मजबूत साथी की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब उनकी भूमिका बदली हुई होगी।
डिकॉक और राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
एक दूसरे की कमियां बताते नजर आएंगे राहुल-डिकॉक
अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो रही सीरीज में सबकी निगाहें केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक पर होंगी। राहुल ने आईपीएल में लखनऊ के लिए 51.33 की औसत से 616 रन बनाकर दूसरे और डिकॉक 36.29 की औसत से 508 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे।
डिकॉक ने राहुल के साथ मिलकर आईपीएल की सबसे बड़ी 140 नाबाद रनों की पारी भी खेली। अब यही दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी टीमों के मुख्य खिलाड़ियों की भूमिका में होंगे। आईपीएल में साथी की भूमिका में नजरअंदाज की गई एक दूसरी की कमजोरियां इस सीरीज में दोनों की ताकत बनेंगी।

मिलर और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
अब पांड्या के निशाने पर होगा मिलर का विकेट
हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने मिलकर आईपीएल में गुजरात के लिए 968 रन बनाए। पांड्या 487 रन बनाकर चौथे और मिलर 481 रन बनाकर छठे स्थान पर रहे। इसी आईपीएल के बाद पांड्या भी मिलर के विकेट की कीमत अच्छी तरह जान गए होंगे। इस सीरीज में उनके निशाने पर मिलर का विकेट होगा।

नोर्त्जे और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत और एनरिक नोर्त्जे दोनों के लिए यह आईपीएल अच्छा नहीं रहा। पंत ने जहां 340 रन बनाए तो नोर्त्जे ने छह मैचों में नौ विकेट लिए, लेकिन इस सीरीज में दोनों ही अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होंगे।
नोर्त्जे के निशाने पर जहां पंत का कीमती विकेट होगा तो वहीं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज की धुनाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नोर्त्जे ने आईपीएल में 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। पंत के लिए उनकी तेजी से निपटना भी चुनौती होगी।

उमरान मलिक और मार्करम
- फोटो : IPL/BCCI
यहां उमरान की तेजी का सामना करेंगे मार्करम
एडेन मार्करम और उमरान मलिक ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। मार्करम ने जहां 48.63 की औसत से 381 रन बनाए तो उमरान ने 14 मैच में 22 विकेट लिए। उन्होंने अपने हर मुकाबले में मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा कह चुके हैं कि उमरान जैसे तेज गेंदबाजों को उनके देश के बल्लेबाज रोजाना खेलते हैं, लेकिन उमरान की तेजी आईपीएल की तरह यहां भी फर्क डालेगी।