{"_id":"629eee71b4e8a75700471393","slug":"kshama-bindu-sologamy-pandit-ji-refuse-to-come-in-marriage-of-girl-who-married-himself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kshama Bindu: अनोखी शादी से चकराए पंडित जी!, दूल्हा बिन ब्याह रचाने वाली क्षमा के सामने एक और अड़चन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kshama Bindu: अनोखी शादी से चकराए पंडित जी!, दूल्हा बिन ब्याह रचाने वाली क्षमा के सामने एक और अड़चन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:55 AM IST
सार
एकल शादी जितनी अनोखी लग रही है, उतने ही पचड़े इसे करने जा रहीं क्षमा बिंदु के सामने हैं। पहले समाज का विरोध, फिर भाजपा नेता का विरोध और अब तो शादी करवाने वाले पंडित जी ने भी इंकार कर दिया है। लेकिन क्षमा भी जिद पर अड़ी हैं कि वह खुद से शादी करके ही रहेंगी।
विज्ञापन
1 of 6
क्षमा बिंदु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात में अनोखी शादी करने जा रहीं क्षमा बिंदु इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह खुद से ही शादी रचाने जा रही हैं। मतलब, इस शादी में न दूल्हा होगा, न बारात आएगी और डोली भी शायद न ही उठे। संभवतः यह भारत में इस तरह की यह पहली शादी है।
यह एकल शादी जितनी अनोखी लग रही है, उतने ही पचड़े इसे करने जा रहीं क्षमा बिंदु के सामने हैं। पहले समाज का विरोध, फिर भाजपा नेता का विरोध और अब तो शादी करवाने वाले पंडित जी ने भी इंकार कर दिया है। पंडित जी का कहना है कि वह इस विवाह को नहीं करा सकते हैं। पहले इन्हीं पंडित जी ने शादी कराने पर सहमति भी दी थी। हालांकि, अब क्षमा बिंदु का कहना है कि जिन पंडित जी ने इस विवाह को संपन्न कराने की बात कही थी, अब वह इससे हट गए हैं।
टेप पर चलेंगे मंत्र, क्षमा लेंगी फेरे
2 of 6
क्षमा बिंदु
- फोटो : सोशल मीडिया
इतनी अड़चनों के बाद भी क्षमा बिंदु इस तरह की शादी से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही हैं। वह जिद पर अड़ी हैं कि वह खुद से शादी करके ही रहेंगी। अब उन्होंने कहा है, पंडित जी ने भले ही शादी कराने से इंकार कर दिया हो, लेकिन वह टेप पर शादी के मंत्र चलाकर इस विवाह को पूरा करेंगी। यानी टेप पर मंत्र चलेंगे और क्षमा फेरे लेंगी।
कानूनी पंजीकरण भी कराएंगी क्षमा
3 of 6
क्षमा बिंदु
- फोटो : सोशल मीडिया
वह कहती हैं, पहले एक बार मैं पारंपरिक तरीके से इस शादी को पूरा कर लूं फिर इसकी कानूनी मान्यता भी लूंगी। यानी विवाह का पंजीकरण। वह कहती हैं, यह पंजीकरण भी सामान्य पंजीकरण की तरह होगा। हालांकि, भारत में एकल विवाह (Sologamy) को लेकर कोई कानून नहीं है। ऐसे में क्षमा का कहना है कि सच यह भी है कि खुद से शादी करना अवैध भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जून को रचाने जा रहीं ब्याह
4 of 6
क्षमा बिंदु
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु 11 जून को ब्याह रचाने जा रही हैं। वह अपनी शादी की तैयारी में धूमधाम से जुटी है। एक अंग्रेजी अखबार से चर्चा में क्षमा बिंदु ने अपनी एकल शादी के फैसले, उसकी तैयारियों से लेकर हनीमून तक सब बिंदुओं पर खुलासा किया। वह बाकायदा अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेगी और अपनी मांग में खुद सिंदूर भरेगी। देश में एकल शादी का यह संभवत: पहला मामला है।
विज्ञापन
इसलिए किया एकल शादी का निर्णय
5 of 6
क्षमा बिंदु
- फोटो : सोशल मीडिया
क्षमा बिंदु ने कहा कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी, मगर दुल्हन बनने का सपना था, इसलिए उसने खुद से शादी का फैसला किया। जब निर्णय किया तो सवाल आया कि क्या देश में ऐसी शादी पहले कभी हुई है? इस पर बिंदु ने ऑनलाइन सर्च किया। खूब तलाश करने पर भी बिंदु को ऐसा कोई केस नहीं मिला। क्षमा ने कहा कि वह सोलो या एकल विवाह करने वाली देश की संभवत: पहली लड़की होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।