Flight 914 Mystery: लापता होने के 30 साल बाद इस फ्लाइट ने किया था लैंड, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 2 जुलाई 1955 को फ्लाइट 914 ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से मयामी के लिए उड़ान भरा था जिसमें कुल 57 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि न्यूयॉर्क से उड़ान भरे के बाद और मयामी पहुंचने से पहले ये जहाज आसमान में ही लापता हो गया। अमेरिका ने उस दौरान इस जहाज को खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
इस समय हवाई जहाज को न्यूयॉर्क से मयामी जाने में करीब साढ़े तीन घंटे लगते हैं। 1955 में विमान से न्यूयॉर्क से मयामी जाने में अधिक से अधिक पांच घंटे का समय लगता था।
उस समय पूरी दुनिया में हैरत में पड़ गई जब साल 1955 में लापता विमान 'फ्लाइट 914' 30 साल बीतने के बाद 9 मार्च 1985 को रहस्यमयी तरीके से वेनेजुएला के कारकास एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस विमान बारे में एर ट्रैफिक कंट्रोल को भी कोई जानकारी नहीं थी। लैंडिंग के कुछ ही देर बाद इस विमान ने फिर से फिर उड़ान भरी और आसमान में गायब हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, काराकास एयरपोर्ट पर जहाज के लैंडिंग के बाद पायलट ने वहां के स्टाफ से पूछा कि यह कौन सा साल है? ग्राउंड स्टाफ ने पायलट को बताया कि यह साल 1985 है। यह सुनते ही विमान के पायलट लंबी लंबी सांस लेने लगे और कहा कि'ओह! माई गॉड'। इसके बाद विमान ने एक बार फिर उड़ान भरी और आसमान में लापता हो गया।