{"_id":"621dd2a65828941e5b502198","slug":"space-news-unmanned-spacecraft-which-gets-oxygen-from-moon-rocks-could-lead-to-lunar-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: चांद के पत्थरों से ऐसे निकाला जाएगा ऑक्सीजन, बसाई जाएगी इंसानों की बस्ती","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: चांद के पत्थरों से ऐसे निकाला जाएगा ऑक्सीजन, बसाई जाएगी इंसानों की बस्ती
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या धरती के अलावा दूसरे ग्रह और उपग्रह पर भी जीवन को बसाया जा सकता है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक काफी लंबे समय से खोज रहे हैं। इनमें मंगल और चंद्रमा पर इंसानी बस्ती बसाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में दूसरे ग्रहों पर ऑक्सीजन पैदा करने का तरीका खोज लिया है। इसके दम पर कहा जा सकता है कि भविष्य में धरती के अलावा दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी इंसानी बस्ती बसायी जा सकती है।
अब चांद के पत्थरों (Moon Rocks) से ऑक्सीजन निकालने की तैयारी है। इसके लिए यूरोपियन स्पेस एजेंसी (European Space Agency - ESA) ने थेल्स एलेनिया स्पेस (Thales Alenia Space) के साथ डील की है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी और थेल्स एलेनिया स्पेस के बीच 8.47 करोड़ की डील हुई है। फ्रांस और इटली की कंपनियों ने मिलकर इसको बनाया है। इस कंपनी को ऐसी तकनीक का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए कहा गया है जिससे चांद के पत्थरों (Moon Rocks) से ऑक्सीजन निकाला जा सके।
2 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
दरअसल यूरोपियन स्पेस एजेंसी की योजना चांद के पत्थरों से ऑक्सीजन निकालने के लिए एक ऐसी तकनीक विकसित कराने की है जिसे मानवरहित अंतरिक्षयान में भेजकर भविष्य में इंसानी बस्तियों को बनाने में सहायता ली जाए। चांद के पत्थरों को तोड़कर ऑक्सीजन निकाला जाएगा। पत्थरों से निकाले गए ऑक्सीजन को एक खास टैंकर में संभालकर रखा जाएगा।
3 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
थेल्स एलेनिया स्पेस के अधिकारी रोजर वार्ड का कहना है कि आने वाले दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी चाहत है कि चांद पर अपना रिसर्च स्टेशन स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर बीस साल पर वहां जाने से अच्छा है कि हम वहां लगातार आते जाते रहें। चांद पर इंसानों को बसाने की बात करते समय संसाधनों की जरूरत महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चांद के पत्थरों से अंतरिक्षयान निकालेगा ऑक्सीजन
- फोटो : Pixabay
ब्रिटिश फर्म मेटालिसिस ने एक खास किस्म का केमिकल प्रोसेस तैयार किया है जिससे पत्थरों से ऑक्सीजन निकाला जा सकता है। आन वाले दिनों में चांद पर रीफ्यूलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे अंतरिक्ष में अधिक दूरी तक इंसानी मशीनों को ले जाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।