सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के पांच सबसे अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर सोच में पड़ जाते हैं लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Strange and weird creatures in the world after seeing him people fall into thinking
अजीबोगरीब जीव - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है, जो दिखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ये इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जन्हें देखकर आप भी कहेंगे अरे... ये कौन सा जीव है? 

Trending Videos
Strange and weird creatures in the world after seeing him people fall into thinking
नेकेड मोल रैट - फोटो : Social media

इस जीव के 'नेकेड मोल रैट' कहते हैं, जो पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। यह एक प्रकार का चूहा ही है, लेकिन इसकी खाल कुछ ऐसी लगती है जैसे इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो। इसके शरीर पर आम चूहों की तरह बाल नहीं होते और इसकी चमड़ी झुर्रियों वाली होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange and weird creatures in the world after seeing him people fall into thinking
सैगा एंटीलोप - फोटो : Social media

इसे 'सैगा एंटीलोप' कहा जाता है। यह दिखने में किसी हिरण की तरह ही होते हैं, लेकिन इनकी लंबी बेढंगी नाक इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। 'सैगा एंटीलोप' रूस और कजाकिस्तान जैसे देश में पाए जाते हैं। 

Strange and weird creatures in the world after seeing him people fall into thinking
पिंक फेयरी आर्माडिलो - फोटो : Social media

ये जीव दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इसे 'पिंक फेयरी आर्माडिलो' कहते हैं। खुदाई में माहिर ये जीव इतनी तेजी से जमीन में खुदाई करते हुए जाते हैं मानो पानी में तैर रहे हों। 

विज्ञापन
Strange and weird creatures in the world after seeing him people fall into thinking
लैम्प्रे मछली - फोटो : Social media

यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह होती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि अपने नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed