सब्सक्राइब करें

त्यौहार में भूत क्यों बनते हैं यहां के लोग, तस्वीरें देख चौक जाएंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
celebrates halloween festival in Ireland
- फोटो : CATERS NEWS AGENCY

पश्चिमी देशों में मनाए जाने वाले इस खास त्यौहार के बारे में शायद ही आप जानते हों। यहां हैलोवीन नाम का एक खास त्यौहार पूर्वजों की याद में मनाया जाता है। यह त्यौहार अपने आप में बहुत खास है क्योंकि इस त्यौहार को मनाने का अंदाज बेहद निराला है। आमतौर पर लोग त्यौहार पर खूबसूरत कपड़ों में सजते हैं लेकिन ये त्यौहार कुछ अलग है। इस दिन लोग डरावना रूप बनाते हैं। आत्माओं और भूतों की तरह मेकअप किया जाता है। कपड़े भी इसी थीम के अनुसार पहने जाते हैं।

Trending Videos
celebrates halloween festival in Ireland
- फोटो : PAUL JACOBS/PICTUREEXCLUSIVE.COM

हैलोवीन पश्चिमी देशों में ईसाइयों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है, जोकि अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है, जो अबकी बार 28 अक्टूबर को मनाया गया। इस त्यौहार के लिए सभी अपने-अपने अंदाज में तैयारियां करते हैं। वहीं इस दिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस त्यौहार की शुरुआत आयरलैंड एवं स्कॉललैंड से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
celebrates halloween festival in Ireland
- फोटो : MERCURY PRESS

यूरोप में सैल्टिक जाति के लोग मानते थे कि इस समय मृत लोगों की आत्माएं आकर संसारिक प्राणियों से साक्षात्कार करती हैं। वे सोचते थे कि उनके पुरखों की आत्मा धरती पर आएंगी। इसीलिए इस जाति के लोग चुड़ैल बनते और जानवरों के मौखटे, उनकी चमड़ी, उनके सिर पहनकर अलाव के आसपास नाचते गाते हैं। वे मानते हैं कि कोई विशिष्ट सर्वोच्च प्राकृतिक शक्ति है। 

celebrates halloween festival in Ireland
- फोटो : MERCURY PRESS

हैलोवीन डे पर लालटेन जलाने की भी एक लोकप्रिय परंपरा है। इसके पीछे कंजूस जैक और शैतान की आयरिश लोककथा मानी जाती है। आयरलैंड में जन्मे कंजूस शराबी जैक ने अपने एक शैतान दोस्त को घर में शराब पीने के लिए लाया, लेकिन वो नहीं चाहता था कि अपना पैसा खर्च करे। उसने अपने दोस्त को शराब के बदले घर में लगा कद्दू यानी पंपकिन देने के लिए राजी किया।

विज्ञापन
celebrates halloween festival in Ireland
- फोटो : social media

बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। उसके दोस्त ने गुस्से में पंपकिन की डरावनी लालटेन बनाकर घर के बाहर पेड़ पर टांग दिया, जिस पर उसके मुंह की नक्काशी की और जलते कोयले डाल दिए। तब से दूसरे लोगों के लिए सबक के तौर पर इस दिन जैक-ओ-लालटेन का चलन शुरू हो गया। यह उनके पूर्वजों की आत्माओं को रास्ता दिखाने और बुरी आत्माओं से रक्षा करने का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed