फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King Cobra: किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Fri, 25 Mar 2022 11:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Surprise! King cobra is actually a royal lineage of 4 species
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप किंग कोबरा को कहा जाता है। किंग कोबरा की लंबाई करीब 13 फीट हो सकती है जिसकी पहचान बड़ा फन है। किंग कोबरा का साम्राज्य भारत से लेकर इंडोनेशिया तक फैला हुआ है। इनकी चार प्रजातियों का पूरी दुनिया पर राज है जो किंग कोबरा की प्रजातियों का शाही वंशज हैं। इस इकलौते सांप के चार-चार अलग-अलग रूप देखें जा सकते हैं। क्रॉस ब्रीड होने के बाद किंग कोबरा का अलग भयावह और जहरीला रूप दिखता है। 



दुनिया में मिलने वाली किंग कोबरा की चारों प्रजातियों को अभी तक कोई आधिकारिक नाम नहीं मिला है। लेकिन इनको दक्षिण-पश्चिम भारत का पश्चिमी घाट वंश, भारत और मलेशिया का इंडो-मलायन वंश, पश्चिमी चीन और इंडोनेशिया का इंडो-चाइनीज वंश और फिलिपींस में मिलने वाला लूजॉन आइलैंड वंश के नामा से जाना जाता है। आइए जानते हैं किंग कोबरा के बारे में हुए हैरान करने वाले खुलासे के बारे में...

Surprise! King cobra is actually a royal lineage of 4 species
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में इवोल्यूशनरी इकोलॉजिस्ट और इस स्टडी के शोधकर्ता कार्तिक शंकर का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि किंग कोबरा की कई प्रजातिया हैं, क्योंकि यह सभी एक ही तरह के दिखते हैं। स्टडी में कहा गया है कि यह इलाके के मुताबिक, व्यवहार करते हैं। 

Surprise! King cobra is actually a royal lineage of 4 species
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

समानताएं होने के बाद भी यह बड़े भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। उहारण के तौर पर फिलिपीन्स में मिलने वाले कोबरा के शरीर पर धुंधले ऑफ-व्हाइट रिंग पाए जाते हैं, जबकि थाईलैंड में पाए जाने जाने वाले के शरीर पर चमकीले होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surprise! King cobra is actually a royal lineage of 4 species
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock


कोबरा ऐसा सांप है जो आसपास की चीजों को इकट्ठा कर अपना घोसला बनाता है जिसमें वह अपना अंडा रखता है। अलग-अलग देश में अंडों के प्रति उनका व्यवहार अलग-अलग होता है। कई इलाकों में मादा किंग कोबरा अंडे को सेती हैं, तो कहीं पर उसे छोड़ देती हैं। 

विज्ञापन
Surprise! King cobra is actually a royal lineage of 4 species
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

शोधकर्ता  किंग कोबरा के व्यवहारिक और शारीरिक अंतरों के अलावा चारों प्रजातियों के बीच जेनेटिक अंतर को समझने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक में कलिंगा सेंटर फॉर रेन फॉरेस्ट इकोलॉजी के बायोलॉजिस्ट पी. गॉवरी शंकर का कहना है कि किंग कोबरा के जेनेटिक्स का अध्ययन करना एक मुश्किल काम है। उनको पकड़कर रखना और उनके पास जाकर शोध करना खतरनाक हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed