फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan Live Streaming: घर बैठे यहां देखें साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा

Fri, 13 Oct 2023 01:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Live Updates Stream When and Where to Watch Live Streaming of Solar Eclipse in India
difference between surya grahan and chandra grahan - फोटो : iStock

When And Where To Watch Solar Eclipse Live Streaming: शनिवार यानी 14 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये कोई आम सूर्य ग्रहण नहीं है बल्कि खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने थे, जिनमें से तीसरा ग्रहण 14 अक्तूबर के दिन लगने जा रहा है। साथ ही यह ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इस दौरान आकाश में एक अद्भुत दृश्य देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान सूर्य एक 'रिंग ऑफ फायर' यानी आग के छल्ले की तरह नजर आएगा। यह अद्भुत नजारा वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने पर दिखाई देता है। अगर आप भी इस दुर्लभ नजारे को देखने से नहीं चूकना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि घर बैठे आप इस सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा कब और कहां देख सकते हैं।

Surya Grahan 2023 Live Updates Stream When and Where to Watch Live Streaming of Solar Eclipse in India
difference between surya grahan and chandra grahan - फोटो : iStock

ऐसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण
अगर आप घर बैठे सूर्य ग्रहण को लाइव देखना चाहते हैं तो आप NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। यहां आप इस सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा देख सकते हें। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं- https://www.youtube.com/@NASA

Surya Grahan 2023 Live Updates Stream When and Where to Watch Live Streaming of Solar Eclipse in India
difference between surya grahan and chandra grahan - फोटो : iStock
इसके अलावा इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल दोनों पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आप इन दोनों में से किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस दुर्लभ नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं- https://www.youtube.com/@isroofficial5866/videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Live Updates Stream When and Where to Watch Live Streaming of Solar Eclipse in India
difference between surya grahan and chandra grahan - फोटो : iStock
आप चाहें तो इन वेबसाइट पर जाकर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं-
https://www.timeanddate.com/
https://www.space.com/news/live/solar-eclipse-live-updates
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Live Updates Stream When and Where to Watch Live Streaming of Solar Eclipse in India
difference between surya grahan and chandra grahan - फोटो : iStock

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
रिपोर्ट्स की मानें तो यह सूर्य ग्रहण साउथ अमेरिका के हिस्से को छोड़कर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कोलंबिया, अर्जेटीना, ग्वाटेमाला, क्यूबा, मैक्सिको, बारबाडोस, उरुग्वे और पेरु आदि जगहों पर नजर आ सकता है। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed