फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से वतन लौटे 212 भारतीय, गाजा में जमीनी हमले के लिए तैयार इस्राइली सेना

Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे हैं। वहीं, इस्राइल में नई एकता सरकार के गठन के बाद जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है, वहीं इस्राइली सेना ने गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा, यूपी के चर्चित कारतूस कांड में कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के दो हवलदारों समेत 24 आरोपियों को दोषी करार दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 october 2023 Updates On Amar Ujala
ऑपरेशन अजय। - फोटो : Twitter

इस्राइल से 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान पहुंचा दिल्ली
इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे हैं। लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हम अब अपने देश में हैं, बहुत खुशी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 october 2023 Updates On Amar Ujala
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइली सेना ने की जमीनी हमले की तैयारी
इस्राइल में नई एकता सरकार के गठन के बाद जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘मुर्दा’ है, वहीं इस्राइली सेना ने गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस बारे में फैसला लिया जाना शेष है, लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि बल ‘जमीनी अभियान की तैयारी कर रहे हैं’। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 october 2023 Updates On Amar Ujala
Court Room - फोटो : Social Media

नक्सलियों को कारतूस बेचने में सीआरपीएफ के दो हवलदार समेत 24 दोषी
यूपी के चर्चित कारतूस कांड में कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के दो हवलदारों समेत 24 आरोपियों को दोषी करार दिया। साथ ही, सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट उन्हें शुक्रवार को सजा सुनाएगा। दोषियों में चार नागरिक और 20 पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के कर्मचारी हैं। मुख्य आरोपी यशोदानंदन की ट्रायल के दौरान ही मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 october 2023 Updates On Amar Ujala
US Secretary Antony Blinken - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस्राइल की स्थिति का किया वर्णन
इस्राइल-हमास के बीच लगातार कई दिनों से युद्ध जारी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि इस युद्ध में वह इस्राइल के साथ खड़ा है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल पहुंचे। इस्राइल दौरे के दौरान उन्होंने हमास का आतंक देखा। बता दें, युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 2500 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं हजारों लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed