फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid Sample: एस्टेरॉयड से आए नमूने में ऐसा क्या मिला? हैरत में पड़े वैज्ञानिक, नासा का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 07:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
nasa osiris rex bennu asteroid sample is full of carbon and water
bennu asteroid sample is full of carbon and water - फोटो : NASA

Asteroid Sample Return: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेन्नु एस्टेरॉयड को लेकर हैरान करने वाली जानकारी दी है। नासा के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड पर भारी मात्रा में पानी और कार्बन मिला है। नासा ने बुधवार को बेन्नु एस्टेरॉयड से इकट्ठा किए गए नमूनों की तस्वीर जारी की। नासा का ओसाइरिस-रेक्स (OSIRIS-REx) अंतरिक्ष यान इस उल्कापिंज से मिट्टी और धूल का सैंपल लेकर आया है। नासा की जांच की पहली रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि यह दुनिया के बहुत काम का है। 



नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा कि ओसाइरिस-रेक्स से मिले सैंपल से जानकारी मिली है कि बेन्नू एस्टेरॉयड में काफी मात्रा में कार्बन कंपाउंड और पानी मौजूद है। इससे पता चला है कि यह उल्कापिंड कभी किसी धरती जैसे ग्रह का हिस्सा रहा होगा। यह भी जानकारी मिल सकती है कि धरती पर जीवन और पानी क्या किसी उल्कापिंड की टक्कर से आया। 
 

nasa osiris rex bennu asteroid sample is full of carbon and water
bennu asteroid sample is full of carbon and water - फोटो : NASA

नासा का अंतरिक्ष यान बेन्नु के नमूने को लाने के लिए साल 2020 में गया था। ओसाइरिस-रेक्स का कैप्सूल दो हफ्ते पहले धरती सुरक्षित वापस लौटा है। अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में इस कैप्सूल ने लैंडिंग की थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि नमूना सोना और चांदी से भी अधिक कीमती है। करीब 750 ग्राम के इस नमूने को लाने के लिए नासा ने 1.16 अरब डॉलर यानी 96,45,86,98,000 रुपये खर्च किए थे। बेन्नु का यह 4.6 अरब साल पुराना नमूना है। 
 

nasa osiris rex bennu asteroid sample is full of carbon and water
bennu asteroid sample is full of carbon and water - फोटो : NASA

नमूना से इस रहस्य का पता चल सकता है कि धरती कैसे बनी और इस पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। नासा की तरफ से बेन्नु एस्टेरॉयड का चयन कार्बनिक यौगिकों की प्रचुरता के आधार पर किया गया था। इसके साथ ही बेन्नु की कक्षा ने मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित क्षु्द्रग्रह बेल्ट तक पहुंचने की तुलना में राउंडट्रिप मिशन को आसान कर दिया। नासा के शोधकर्ताओं ने आशा जताई है कि इस क्षुद्रग्रह के मलबे से "बोनस कण" मिल सकता है।

Kim Yo Jong: क्या किम जोंग की बहन है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला? इस किताब में किया गया है सनसनीखेज दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa osiris rex bennu asteroid sample is full of carbon and water
bennu asteroid sample is full of carbon and water - फोटो : NASA


159 साल बाद इस उल्कापिंड की धरती से हो सकती है टक्कर

159 साल यानी 24 सितंबर 2182 में बेन्नु एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर हो सकती है। इसकी टक्कर से धरती पर 22 परमाणु बमों के विस्फोट जितनी तबाही मचेगी।

Israel Hamas War: हमास के आंतकियों ने जिस लड़की को किडनैप कर निकाली थी परेड, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
nasa osiris rex bennu asteroid sample is full of carbon and water
bennu asteroid sample is full of carbon and water - फोटो : NASA

नासा ने इससे बचने के लिए ओसाइरिस-रेक्स मिशन को लॉन्च किया था, ताकि उसकी मिट्टी के सैंपल से यह पता लगाया जा सके, यह उल्कापिंड कितना मजबूत है। अंतरिक्ष में मिसाइल से उसे उड़ा जा सके। इसके अलावा दिशा बदलने के लिए किसी यान या हथियार को अंतरिक्ष में भेजने की आवश्यकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed