फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीबों का भगवान, हर रोज भरता है 400 लोगों का पेट

Thu, 04 Apr 2019 01:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
syed osman azhar maqsusi a man from hyderabad who feed 400 people daily

दुनिया में हर इंसान अपना पेट भरने के लिए काम करता है। दो वक्त का खाना और थोड़ा सुकून मिल जाए तो जिंदगी सफल हो जाती है। लेकिन देश का एक तबका ऐसा भी है जो कई रात भूखे पेट सोता है। हालांकि हम इस विषय में सोचते तो हैं लेकिन कुछ कर नहीं पाते एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसने सोच से ऊपर उठकर वो काम किया है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

syed osman azhar maqsusi a man from hyderabad who feed 400 people daily

इस व्यक्ति का नाम सईद ओसमान अजहर मकसूसी है। हैदराबाद में हर रोज बेघरों, भिखारियों, कचरा बीनने वालों और मजदूरों को सईद का इंतजार रहता है। हर दोपहर सईद 400 लोगों को पेट भर खाना खिलाते हैं। अजहर ने इस नेक काम की शुरुआत 2012 में की थी और ये सिलसिला आज तक जारी है। 2012 से लेकर अब तक एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब भूखे गरीबों को सईद ने खाना ना खिलाया हो। 

syed osman azhar maqsusi a man from hyderabad who feed 400 people daily
4 साल की उम्र में अजहर के पिता का देहांत हो गया था, इसके बाद कई बार उनके परिवार को भूखे पेट सोना पड़ा। जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। एक दिन जब वो काम से लौट रहे थे, तब उनकी नजर एक भूखी महिला पर पड़ी। गरीब महिला भूख से तड़प रही थी। इसके बाद उन्होंने अपने पैसे से महिला को खाना खिलाया। उसके बाद सईद ने तय कर लिया वो लोगों का पेट भरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
syed osman azhar maqsusi a man from hyderabad who feed 400 people daily
सईद ने इस अच्छे काम की शुरुआत भले ही अकेले की थी, पर आज इस काम में उनके साथ कई लोग जुड़े हैं। इसके साथ ही हैदराबाद से शुरू हुआ ये काम अब कनार्टक, असम और झारखंड जैसे राज्यों में भी किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed