दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड के टकराने से धरती पर तबाही मच सकती है। एक बार एक बड़े एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टक्कर हुई थी जिसके बाद धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि धरती के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड अगर टकराते हैं, तो तबाही मच सकती है।
Biggest Asteroid: ये हैं अब तक के सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड, जानिए इनके बारे में...
1866 Sisyphus
यह अब तक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है जो अपोलो ग्रुप का है। इसका व्यास करीब 7 किलोमीटर है। यह खतरनाक एस्टेराॅयड 24 नवंबर 2071 को धरती से 17,325,000 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी के सबसे चमकीले क्षुद्रग्रहों में शामिल हैं।
1999 जेएम8
इस एस्टेरॉयड को खतरनाक क्षुद्रग्रह में शामिल किया है। इसका भी व्यास करीब 7 किलोमीटर है। बीती सदी में यह एस्टेरॉयड पांच बार 0.20 एयू से ज्यादा धरती के पास से गया था।
3122 फ्लोरेंस
यह एस्टेरॉयड अमोर समूह का है जो एक पथरीला क्षुद्रग्रह है। इसको एक संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड बताया गया है। यह करीब 5 किलोमीटर व्यास का है। यह पृथ्वी के पास पहुंच सकता है। अगर ये एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो भारी नुकसान हो सकता है।
99942 एपोफिस
इस एस्टेरॉयड को भी संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों में शामिल किया गया है। इसका व्यास 370 मीटर है। इसके 2.7% तक पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई है। यह 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।