{"_id":"61ee5ee6ff606a449a47dee4","slug":"this-viral-photo-confused-people-on-social-media-how-many-elephants-are-in-this-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज, फोटो में कितने हैं हाथी? सही जवाब नहीं दे पा रहे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज, फोटो में कितने हैं हाथी? सही जवाब नहीं दे पा रहे लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज
- फोटो : Twitter @WildLense_India
सोशल मीडिया पर कई अनोखी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। यह तस्वीर हाथियों के एक झुंड की है, लेकिन इसमें हाथियों की संख्या को लेकर लोग असमंजस में हैं। अगर आपको भी इस तस्वीर में सिर्फ चार हाथी दिख रहे हैं, तो आपको बाज की पैनी नजर की जरूरत है।
इस तस्वीर को देखने के बाद ज्यादतार लोग हाथियों की संख्या को गलत बता रहे हैं। अब आपके मन में तस्वीर देखने के बाद सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस तस्वीर में कितने हाथी हैं। एक आईएफएस अधिकारी ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लोगों से सवाल किया है कि इस तस्वीर में कितने हाथी नजर आ रहे हैं? कोई बता रहा है कि चार हाथी हैं, तो कोई कह रहा है पांच। लेकिन यह दोनों ही उत्तर गलत हैं। क्या आप तस्वीर को देखकर हाथियों की असली संख्या बता सकते हैं?
Trending Videos
2 of 3
इस तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज
- फोटो : Twitter @WildLense_India
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में सात हाथी हैं। इस बात पर आपको भले ही यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फाउंडेशन की तरफ से बताया है कि इस क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए करीब 1400 तस्वीरें खींचनी पड़ीं। इसके बाद फोटोग्राफर ने सात हाथियों को एक साथ पानी पीते हुए कैमर में कैद कर लिया। लेकिन क्या आपको पानी पीते हुए सातों हाथी दिखाई दे रहे हैं?
फोटोग्राफर ने पानी पीते हुए हाथियों की तस्वीर लेने के साथ ही वीडियो भी बनाया है। इस तस्वीर में जब लोग सभी हाथियों को नहीं देख पाए, तो वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन ने पानी पीते हुए हाथियों का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद पता चल रहा है कि सात हाथी एक साथ पानी पी रहे हैं। हालांकि फोटोग्राफर ने जो तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है उसमें हाथी एक दूसरे के पीछे छिपे हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।