Top 5 Predictions for 2025: दुनियाभर में कई ऐसे भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग अभी भी यकीन करते हैं। इन भविष्यवक्ताओं में फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' और बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों पर लोग आज भी यकीन करते हैं। 16वीं शताब्दी के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जो डराने वाली हैं।
Top 5 Predictions for 2025: साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों के बीच डर का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के अंत की शुरुआत
बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए सबसे डरानी वाली भविष्यवाणी है। उन्होंने दावा किया था कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। इस संघर्ष की चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। उन्होंने कहा था कि साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा।
बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। उनका दावा है कि साल 5079 में पृथ्वी से मानव जाति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
Aliens News: क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
लोगों को डरा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो लोगों को डरा रही है। नास्त्रेदमस ने कहा था कि साल 2025 में बेहद गर्म हवाएं चलेंगी, जो शायद ही पहले कभी महसूस की गई हो। यूरोप में जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा।
Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर
फैल सकती है महामारी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, इंग्लैंड में प्लैग बीमारी फैल सकती है, जिससे हजारों लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। साल 2025 इंग्लैंड का उसके पड़ोसी देशों जैसे- इटली, जर्मनी, स्कॉटलैंड और वेल्स के साथ जमीन को लेकर युद्ध होने की संभावना है। यह युद्ध काफी भयानक होगा, जिससे दूसरे देश भी प्रभावित हो सकते हैं।