World’s Most Visited Glaciers: दुनियाभर के कई ग्लेशियर को लेकर बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यूनेस्को (UNESCO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक कई ग्लेशियर पूरी तरह पिघल जाएंगे। यूनेस्को की तरफ से बताया गया है कि 2050 तक पिघल जाने वाले ग्लेशियर की लिस्ट में येलोस्टोन और किलिमंजारो नेशनल पार्क समेत कई विश्व धरोहर स्थलों के ग्लेशियर शामिल हैं।
Glaciers: 2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब, यूनेस्को ने जारी की डरावनी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनेस्को के मुताबिक, एक शोध में जानकारी सामने आई है कि ग्लेशियर कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन की वजह से साल 2000 से तेजी से पिघल रहे हैं। इसकी वजह से तापमान भी तेज गति गर्म हो रहा है।
इसकी वजह से संभावना जताई जा रही है कि 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पूरी तरह पिघल सकते हैं। इस लिस्ट में किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या भी शामिल हैं।
UFO Alert: अमेरिकन इंटेलिजेंस एजेंसी की जांच में UFO को लेकर यह बड़ी बात आई सामने, चीन से जुड़ रहा संबंध
Optical Illusion: तस्वीर में गायों के बीच छिपा है कुत्ता, जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं
अफ्रीका में अंतिम शेष, किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या, पाइरेनीज मोंट पेर्डु और इटली के डोलोमाइट्स जैसे ग्लेशियर के पूरी तरह पिघल जाने की संभावना जताई गई है। मिस्र में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के COP27 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही इस रिपोर्ट को जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री के सामने बड़ी चुनौती है। इस इंडस्ट्री का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में एक बड़ा योगदान है।