{"_id":"5f50d0618ebc3e54dd17d6b9","slug":"unique-hospital-in-world-where-only-camels-are-treated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो अनोखा अस्पताल, जहां होता है सिर्फ ऊंटों का इलाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो अनोखा अस्पताल, जहां होता है सिर्फ ऊंटों का इलाज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
Link Copied
पशु अस्पताल के बारे में आपने जरूर सुना होगा, जहां गाय-भैंस समेत कई जानवरों का इलाज होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे अस्पताल के बारे में सुना है, जहां सिर्फ ऊंटों का इलाज होता है? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुबई में एक ऐसा अस्पताल है, जो सिर्फ ऊंटों का इलाज करता है। दुबई कैमल हॉस्पिटल दुनिया में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है।
Trending Videos
2 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
इस वीआईपी अस्पताल को बनाने में करीब 71 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी, जो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। इस अस्पताल में ओमान से लेकर पूरे संयुक्त अरब अमीरात के ऊंटों का इलाज होता है। कैमल हॉस्पिटल में इलाज के लिए नई तकनीक की मशीनों को प्रयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
कैमल हॉस्पिटल में कुल 65 मेडिकल स्टाफ हैं, जिसमें विदेशी विशेषज्ञों की टीम भी है। यहां एक बार में कुल 22 ऊंटों का इलाज किया जा सकता है। हालांकि, यह अस्पताल काफी महंगा है। इस अस्पताल में ऑपरेशन की न्यूनतम कीमत 71 हजार रुपये, तो वहीं सिर्फ अल्ट्रासाउंड के आठ हजार रुपये लगते हैं।
4 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
इस अस्पताल में एक पांच मीटर ऊंची एंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है, जो पूरी दुनिया में सिर्फ तीन ही हैं। दो मशीनें अमेरिका में हैं, जिनमें से एक का इस्तेमाल व्हेल के इलाज में किया जाता है, तो वहीं दूसरी मशीन से जिराफ की एंडोस्कोपी की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
दुबई कैमल हॉस्पिटल
- फोटो : Social media
दरअसल, दुबई में होने वाली ऊंटों की दौड़ दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां रेस जीतने वाले विजेता को अरबों का इनाम दिया जाता है। मैराथन की दौड़ में गिरकर घायल हुए ऊंटों का इलाज कैमल अस्पताल में ही होता है। कई बार तो इस अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऊंटों को उल्टा लटकाकर उनका इलाज किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।