कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो सप्ताह से भी कम समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चुनावी प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। चुनाव की तारीख जितनी नजदीक आ रही है, इसमें कई दिलचस्प किस्से भी जुड़ते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नया किस्सा डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अनोखी हरकतों से जोड़ दिया है।
US Election 2020: चुनावी रैली में जब नाचने लगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सैंडफोर्ड में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देखकर इतने गदगद हो गए कि वे भाषण के लिए तैयार किए गए मंच पर डांस करने लगे। मंच पर डोनाल्ड ट्रंप को थिरकते देख वहां पहुंची भीड़ रोमांचित हो उठी। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके फैंस भी थिरकना शुरू कर दिए। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के इस हरकत का विपक्षियों ने काफी मजाक उड़ाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया डांस का वीडियो
My POTUS ❤️ @realDonaldTrump pic.twitter.com/YQOMRt5bbO
डोनाल्ड ट्रंप के डांस का वीडियो ट्विटर पर ट्वीट होते ही वायरल होने लगा। वहीं ट्रंप के आलोचकों ने कहा कि वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे पूरी तरह से तंदरुस्त हो चुके हैं। ट्रंप की रैली में समर्थकों ने ना ही सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो किया है और ना ही किसी ने मास्क पहना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के लिए समर्थकों को बिल्कुल टोका भी नहीं।
बता दें कि चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे खुद को "इतना शक्तिशाली" महसूस कर रहे हैं कि वह दर्शकों में मौजूद "हर किसी का चुंबन" लेना चाहते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संकट से निपटने को लेकर बहुत ज्यादा आलोचकों के शिकार हो रहे हैं। कोरोना की वजह से अमेरिका में अबतक 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।