US-Israel-Iran War News: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दरअसल, ईरान ने हाल ही में दक्षिणी इस्राइल के डिमोना और अराद शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इन हमलों में सैकड़ों लोगों के घायल होने की बात कही गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि डिमोना इस्राइल के सबसे गुप्त और अहम न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के बेहद पास है। इसके कारण दुनिया में परमाणु युद्ध का डर फैल गया है। इस बीच बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी वायरल हो रही है।
US-Israel-Iran War: दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा? क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी
US-Israel-Iran War News: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने खतरनाक रूप ले लिया है। अब दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इसके बाद बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
इन इलाकों में मच सकती है तबाही
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि युद्ध से दुनिया का पश्चिमी भाग सबसे अधिक प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध की वजह से पूरी वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा। अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध के खतरनाक रूप लेने के बाद लोगों के मन में परमाणु युद्ध का भय होने लगा है।
क्या शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भयानक युद्ध 2026 के मार्च-अप्रैल में शुरू हो सकता है, जिसमें रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश सीधे आमने-सामने हो सकते हैं। इस भयानक जंग का सबसे अधिक यूरोप को नुकसान होगा। युद्ध से जो तबाही मचेगी उसके बाद यूरोप बंजर भूमि में बदल सकता है, तो रूस बड़ी वैश्विक शक्ति बनकर उभर सकता है।
Video: विश्वविद्यालय की कैंटनी के खाने में मिली छिपकली, शिकायत करने पर कर्मचारी ने बताया शिमला मिर्च और खा गया
क्यों डर रही है दुनिया?
पहले से ही पूरी दुनिया कई संघर्षों और राजनीतिक टकरावों में उलझी हुई। यूक्रेन और रूस युद्ध, अब अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध और चीन-ताइवान के बीच बढ़ता तनाव लोगों को भयभीत कर रहा है। अब लोग बाबा वेंगा की इन डरावनी भविष्यवाणियों को मौजूदा हालात से जोड़ रहे हैं।
Viral Video: स्वीडन की जेल का वीडियो हुआ वायरल, सुविधाएं देखकर खुली रह जाएंगी आंखें, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
कौन सी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हुई हैं सच?
बाबा वेंगा की अभी तक कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इनमें सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले मुख्य तौर पर शामिल हैं। इसके कारण बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की सिर्फ 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी।