{"_id":"5f2771c98ebc3e14511daae8","slug":"usa-people-infected-from-eating-red-onions-salmonella","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में संक्रमित प्याज खाने से सैकड़ों लोग बीमार, कई लोगों को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अमेरिका में संक्रमित प्याज खाने से सैकड़ों लोग बीमार, कई लोगों को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्याज
- फोटो : पेक्सेल्स
Link Copied
अमेरिका के कई राज्यों में करीब 400 से ज्यादा लोग सैलमोनेला बैक्टीरिया (Salmonella) से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, कनाडा में भी कुछ इसी तरह के मामले सामने आए हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैक्टीरिया से संक्रमित होने के वजह से 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि एक कंपनी के तरफ से सप्लाई किए गए संक्रमित प्याज खाने से ये लोग बीमार हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरों के मुताबिक, अमेरिका के 31 राज्यों के लोग इस पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। इसके पीछे थॉमसन इंटरनेशनल नाम की एक कंपनी के द्वारा सप्लाई किए प्याजों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। थॉमसन इंटरनेशनल ने भी यह माना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि लाल प्याज खाने के वजह से लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि, कंपनी अब सभी तरह के प्याजों को बाजार से वापस मंगवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सैलमोनेला से संक्रमित होने वाले लोगों में डायरिया, फीवर और पेट दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इस बैक्टीरिया से अगर कोई संक्रमित हो जाए, तो उसके अंदर ये लक्षण 6 घंटे बाद से लेकर 6 दिन तक में कभी भी उभर सकते हैं। वहीं, आमतौर पर लोग 4 से 7 दिन तक इस बैक्टीरिया के वजह से बीमार रहते हैं। सैलमोनेला का सबसे ज्यादा प्रभाव 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र वाले लोगों पर देखने को मिलता है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कभी-कभी इस बैक्टीरिया का संक्रमण आंतों के बाद शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना बहुत ही जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन इस बात को पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सैलमोनेला का संक्रमण प्याज के अलावा अन्य किसी उत्पादों से तो नहीं फैला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।