शादी-विवाह का समारोह किसी भी परिवार के लिए बेहद अनमोल होता है। शादी-विवाह समारोह में अलग-अलग धर्मों में अपनी-अपनी परंपराएं हैं। लेकिन अगर किसी शादी समारोह में प्रचलित परंपराओं में से किसी को नकार दिया जाता है तो उसे बेहद अशुभ माना जाता है। लेकिन कोलकाता में हुई यह शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बेटी के कन्यादान से पिता ने किया इनकार, फिर कह दी ऐसी बात कि होने लगी वाहवाही
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यहां महिला पंडितों के द्वारा कराई गई और साथ ही इस शादी में पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान करने से मना कर दिया।
दरअसल, कोलकाता में संपन्न हुए एक शादी समारोह में कुछ अलग हुआ है। यहां चार महिला पुजारियों ने एक शादी समारोह को संपन्न कराया। आमतौर पर हिंदू समाज में शादी समारोह को पुरुष पंडित के द्वारा ही संपन्न किया जाता है लेकिन इस शादी में महिला पंडितों ने शादी कराई है। शादी की खासियत केवल महिला पंडित ही नहीं बल्कि और भी खास वजहें रही हैं।
इस शादी की सबसे खास बात ये रही कि दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान करने से ही इनकार कर दिया। बता दें कि कन्यादान हिंदू शादी परंपरा में एक ऐसा रिवाज है जिसमें दुल्हन के पिता अपनी बेटी का हाथ उसके होने वाले पति के हाथ में देते हैं। यहां पर पिता ने शादी के दौरान भाषण देते हुए कहा कि उसकी बेटी कोई संपत्ति नहीं है कि वे इसे किसी को उपहार के तौर पर सौंप दें।
शादी समारोह में शामिल हुए एक मेहमान ने इस पूरे वाक्ये को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। जहां से ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। समारोह में शामिल हुई मेहमान ने लिखा है कि मैं महिला पंडित के द्वारा कराई जा रही एक शादी में शामिल हुई हूं। यहां पर दुल्हन के पिता ने भाषण देते हुए कहा कि मेरी बेटी कोई संपत्ति नहीं है कि उसे मैं किसी को उपहार में दे दूं।
I'm at a wedding with female pandits. They introduce the bride as the daughter of