{"_id":"5bf6ad84bdec2241946b3aa1","slug":"5-5-foot-long-tapeworm-come-out-from-human-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रेश होने गए शख्स के पेट से निकली 5.5 फीट लंबी अजीबोगरीब चीज, डॉक्टर भी देखकर रह गया दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
फ्रेश होने गए शख्स के पेट से निकली 5.5 फीट लंबी अजीबोगरीब चीज, डॉक्टर भी देखकर रह गया दंग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tapeworm
Link Copied
दुनिया भर में लोग पेट की बीमारियों को लेकर परेशान है। जैसे ही किसी एक बीमारी का समाधान ढूंढा जाता है। कुछ न कुछ नया सामने आ जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ सामने आया है जिसे जानने के बाद डॉक्टर कर दंग रह गए।
Trending Videos
2 of 5
doctor
घटना अमेरिका के कैलिफॉर्निया की है। एक शख्स अस्पताल पहुंचा तो उसके हाथ में एक पॉलीथिन थी। इस पॉलीथिन में रोल किया हुआ टॉयलेट पेपर रखा था। डॉक्टर से मुलाकात करते ही उसने पेट में कीड़ों की समस्या का जिक्र किया। डॉक्टर से इलाज जानने के बाद उसने जो बताया उसे जानकर डॉक्टर की आंखें खुली की खुली रह गईं। डॉक्टर कैरी बैन ने मरीज की इस परेशानी के बारे में फेसबुक पेज वोंट हर्ट अ बिट पर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tapeworm
डॉक्टर बैन ने बताया कि जब पीड़ित मेरे पास आया तो उसने हैरान करने वाली बात बताई। मरीज ने एक पॉलीथिन से रोल पेपर निकाला। जिस पर कुछ लिपटा हुआ था। गौर से देखने पर मालूम चला कि यह एक टेपवर्म है। जिसकी लंबाई 5.5 फुट है। डॉक्टर यह जानकर हैरान हो गए कि आखिर इतना बड़ा टेपवर्म पेट में आया कैसे।
4 of 5
Tapeworm
डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित को इस टेपवर्म के बारे में तब पता चला जब जोर के पेट दर्द के बाद वह बाथरूम गया। फ्रेश होने के दौरान उसे महसूस हुआ कि पेट से बाहर कुछ निकल रहा है। डरते हुए उसने हाथ से पकड़कर निकाला तो काफी देर तक निकलता रहा। परेशान होकर उसने इसे पेपर में लपेटा और डॉक्टर के पास आ गया।
विज्ञापन
5 of 5
अपच
- फोटो : getty images
डॉक्टर ने बताया कि यह घटना अगस्त महीने की है। टेपवर्म अपने आप में किसी शख्स के पेट से निकला सबसे बड़ा जीव है। यह टेपवर्म अधपके मांस से पैदा होता है। मरीज ने बताया कि उसे जापान की एक डिश पसंद हैं जोकि अधपकी रहती है। फिलहाल मरीज को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।