{"_id":"5c067f45bdec224177354890","slug":"a-woman-murdered-his-boyfriend-with-her-stomach-in-pennsylvania-usa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपने पेट से ही कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, कहानी सुन पुलिस के भी उड़े होश","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
महिला ने अपने पेट से ही कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, कहानी सुन पुलिस के भी उड़े होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Woman murdered boyfriend
- फोटो : social media
Link Copied
आपने जिंदगी में कई ऐसी हत्याओं के बारे में सुना होगा, जो चाकू, बंदूक या किसी धारदार हथियार से किए गए हों। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई अपने पेट से ही किसी की हत्या कर दे। यकीनन आपने ऐसा नहीं सुना होगा, लेकिन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक महिला ने अपने पेट से ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी।
Trending Videos
2 of 6
Pennsylvania Police
- फोटो : Mirror
44 वर्षीय विंडी थॉमस ने जैसे ही पुलिस को बताया कि उसने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड कीनो बटलर की हत्या कर दी है, ये सुनकर पुलिस भी सन्न कर गई। वो सोचने लगी कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
belly fat
मोटापे का शिकार आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का गला दबाने के लिए अपने भारी-भरकम पेट का इस्तेमाल किया। विंडी थॉमस नामक इस महिला का वजन 133 किलो है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले पर इस कदर अपना पेट रखा कि वो सांस ही नहीं ले पाया और उसकी जान चली गई।
4 of 6
pennsylvania police
- फोटो : social media
इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की हत्याओं के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन ये सबसे अजीबोगरीब था।
विज्ञापन
5 of 6
court
3 दिसंबर को अदालत में हुई सुनवाई में महिला ने अपने बचाव में कहा था कि ये घटना भूलवश हुई है। उसने बताया था कि वो शराब के नशे में थी और अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर बैठ गई, जिससे दबकर बटलर की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट ने उसकी इस दलील को मानने के इनकार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।