सब्सक्राइब करें

महिला कर्मचारी के गर्भवती होने पर बॉस ने दिखाई धौंस, सुनाया ऐसा फरमान सब हैरान 

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Boss threatened pregnant employee he told Something weird and People got astonished
- फोटो : REUTERS

चीन की एक निजी कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारी को ऐसा फरमान सुनाया जिससे महिला कर्मचारी सन्न हो गई है। कंपनी ने महिला कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने जल्द ही गर्भपात नहीं कराया तो वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

Trending Videos
Boss threatened pregnant employee he told Something weird and People got astonished
- फोटो : social media

आपको बता दें कि चीनी कंपनियां हमेशा से कर्मचारियों को लेकर सख्य रव्वैय्या बनाए रखती हैं। इस बार चीन के अखबार 'वर्कर्स डेली' में छपी इस खबर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सबसे खास बात तो यह है कि महिला कर्मचारी को चीनी कंपनी ने सजा देने की धमकी महज इसलिए दी है क्योंकि उसने गर्भवती होने के लिए अपने बॉस की अनुमति नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boss threatened pregnant employee he told Something weird and People got astonished

आपको बता दें कि चीन के शिजाजुआंग प्रांत में एक बैंक है। जहां नियम के मुताबिक सभी महिला कर्मचारियों को साल में एक बार जनवरी में एक आवेदन जमा करना होता है। इस आवेदन के माध्यम से महिला कर्मचारियों को गर्भधारण करने की अनुमति प्राप्त करनी होती है। यदि कोई महिला कर्मचारी बिना मंजूरी के गर्भवती हो जाती है तो उसे दो विकल्प दिए जाते हैं। 

Boss threatened pregnant employee he told Something weird and People got astonished

पहले विकल्प में कहा जाता है या तो गर्भपात करा लो और दूसरा विकल्प  आर्थिक दंड भरने के रूप में दिया जाता है। मतलब जो महिला कर्मचारी गर्भपात नहीं कराती है उसे आर्थिक दंड देना होता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कई मामलों में दंड के तौर पर सैलरी काट ली जाती है, तो कई मामलों में डिमोशन भी कर दिया जाता है। कंपनी के नियम के मुताबिक ये दोनों दंड भी दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Boss threatened pregnant employee he told Something weird and People got astonished
- फोटो : social media

आपको बता दें कि गर्भवती होने के लिए मंजूरी लेने के बारे में पहली बार अक्टूबर में मामला सामने आया था, जब एक महिला ने शिजाजुआंग एम्प्लॉई सर्विस सेंटर से मदद मांगी थी। महिला ने बताया कि वह बिना अनुमति लिए गर्भवती हो गई और अब बैंक उन्हें गर्भपात कराने या आर्थिक दंड के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है। महिला ने खुलासा करते हुए बताया है कि बिना अनुमति प्रेग्नेंट होने की वजह से बैंक पहले भी कई महिलाओं को सजा दे चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed