{"_id":"5be013c3bdec221e2f5b6321","slug":"diwali-festival-celebration-in-this-other-countries-of-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन देशों में भी मनाई जाती है दीवाली, लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में... नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इन देशों में भी मनाई जाती है दीवाली, लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में... नहीं जानते होंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
diwali 2018
- फोटो : File Photo
Link Copied
दीप पर्व अब केवल हिंदू या हिंदुस्तान तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में दीप पर्व अपनी छटा बिखेरता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां रौशनी का जलसा देखते ही बनता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ खास देशों के बारे में जहां दीपोत्सव अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। श्रीलंका, म्यामांर, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है। कई देशों में दिवाली की तरह ही फायर फेस्टिवल मनाया जाता है जो कि अलग-अलग नाम से मशहूर हैं, इन्हें मनाने के पीछे भी मान्यताएं हैं।
Trending Videos
लेस्टर, ग्रेट ब्रिटेन
2 of 8
Great Britain diwali
- फोटो : social media
भारत के बाहर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन अगर कहीं होता है तो वह है ब्रिटेन के जंगलों से घिरे खूबसूरत शहर लेस्टर में। वहां रहने वाला हिंदू , जैन और सिख समुदाय तो दिवाली धूमधाम से मनाता ही है, साथ में दूसरे धर्म के लोग भी इसे व्यापक रूप से मनाते हैं। यहां दिवाली के दिन लोग पार्कों में और स्ट्रीट पर समूह में एकत्र होकर पटाखे छोड़ते हैं। इसके अलावा वहां लोग इस दौरान मिठाई भी अपने रिश्तेदारों में बांटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान
3 of 8
- फोटो : social media
दीवाली की ही तरह जापान में भी ओनियो फेयर फेस्टिवल खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि जनवरी में आने वाला ओनियो फेस्टिवल जापान का सबसे पुराना फेस्टिवल है। यहां फुकुओका में दिवाली जैसा प्रकाशमयी त्योहार धूमधाम से मनता है। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती हैं जो कि आपदा को खत्म करने के प्रतीक के रूप में होती है। इसमें आग की बत्ती को मंदिर से निकाल कर दूसरे जगह तक ले जाया जाता है। जापानी खास तरह के सफेद कपड़े पहनकर टॉर्च को घुमाते हैं। आग से हैरतअंगेज करतब दिखाना इस फेस्टिवल को शुभ बनाता है।
फ्लोरिडा
4 of 8
florida diwali
- फोटो : social media
फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर मनने वाला ‘सैमहेन’ फेस्टिवल बहुत शानदार होता है। भूतों के सम्मान में आयोजित इस त्योहार के दौरान बोन फायर जलाई जाती है। मनोरंजन और अलग-अलग थीम्स पर आयोजित होने के कारण बाहरी लोग भी यहां पहुंचकर हैरतअंगेज कारनामों का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
थाइलैंड
5 of 8
Thailand Diwali
- फोटो : social media
थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। उसके साथ पैसा भी रखा जाता है। जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।