{"_id":"5bdf0573bdec2269612acee1","slug":"wheelchair-athlete-aaron-fotheringham-acrobats-stunts-will-make-believe-anything-possible","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डर को आंखें दिखाने वाले शख्स की कहानी रोमांचित कर देगी, व्हीलचेयर पर करता है हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
डर को आंखें दिखाने वाले शख्स की कहानी रोमांचित कर देगी, व्हीलचेयर पर करता है हैरतअंगेज करतब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
Link Copied
व्हीलचेयर पर बैठा इंसान शायद आपको लाचार लगे लेकिन आरोन फोथरिंगम ने व्हीलचेयर से स्टंट करते हुए लोगों का मनोबल ही नहीं बढ़ाया बल्कि उन्हें अपने से बहुत कुछ सीखने के लिए भी लोगों को मजबूर कर दिया। 360 डिग्री पर घूमा देने वाले आरोन ने कई प्रतियोगिताओं में इनाम भी जीता है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : social media
अपनी व्हीलचेयर (wheelchair) पर 360 डिग्री पर पलटते हुए आरोन के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनके करतब देखकर आपभी उनकी प्रशंसा करने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। वास्तव में, इनकी जिंदगी एक प्रेरणादायक है, जो हमें सिखाती है कि जीवन में कुछ भी मुश्किल नहीं है। यदि आप सचमुच में अपना लक्ष्य अपने दिमाग में तय कर लेते हैं तो...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
आरोन फोथरिंगम (Aaron Fotheringham) रीढ़ की हड्डी की क्षति के साथ जन्मे थे जिसे “स्पाइन बिफिडा” (spine bifida) कहा जाता है और चिकित्सकों ने चेतावनी दी थी की वह कभी भी सामान्य व्यक्तियों की तरह चलने में सक्षम नहीं होंगे। पहले वह बैसाखी का सहारा लेते थे लेकिन उन्होंने उसके बजाए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना शुरू किया, जब वह केवल आठ वर्ष के थे।
4 of 6
- फोटो : YouTube
इसके साथ ही आरोन खतरनाक खेलों के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और हमेशा आश्चर्य करते थे कि पेशावर लोग कैसे यह करतब करते हैं, उनके सबसे बड़े आदर्शों में से एक उनके अपने ही भाई हैं। आरोन ने एक साक्षात्कार में कहा कि मेरा भाई एक बीएमएक्स (BMX) सवार था। जब मैं अपने भाई के साथ लास-वेगास (Las Vegas), नेवाडा (Nevada), स्केट पार्क (skate Park) गया, जहां मैं रहता था, उन्होंने पहली बार बीएमएक्स ट्रैक पर मुझे अपनी व्हीलचेयर के साथ चलने में मदद की। मुझे इस खेल से प्यार हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : YouTube
एक बार जब आरोन ने बीएमएक्स ट्रैक (BMX Track) का इस्तेमाल करना शुरू किया, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होने नए दांव आजमाए और समय के साथ अदभुत करतब करने शुरू कर दिए जो दर्शको को उम्दा लगे। वह अपनी व्हीलचेयर पर रहते हुए फ्रंटफ्लिप (front flip), बैकफ्लिप (backflip), दोहरी बैकफ्लिप और बहुत कुछ कर सकते हैं। आरोन ने संयुक्त राज्य में खतरनाक खेलों की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। यहां तक की वह एक रिएलिटी शो में भी दिखाई दिए और एक प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक “ग्ली” (Glee) में उन्होंने बतौर करतब सवार का काम किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।