धातुओं से बने गहने तो आपने अक्सर ही देखे होंगे लेकिन सुदंरता बढ़ाने के लिए किए गए इस तरह के प्रयोग आपको हैरान कर देंगे। गहने किसी की भी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन आजकल ज्वेलरी को लेकर जो ट्रेंड वापस लौटा है, उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी ज्वेलरी, ये कलाकारी देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली
#ahuman @ahuman pic.twitter.com/8pbdQi78kP
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) August 27, 2018
गोल्ड, सिल्वर, मोती और भी न अन्य धातुओं के बाद जो ज्वेलरी मार्केट में ट्रेंड कर रही है उसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर त्वचा के गहने काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इस तरह की अनोखी ज्वेलरी का संग्रह किसी भी फैशन लाइन की तरह नहीं है जिसे हमने पहले देखा है।
यह ज्वेलरी दिखती ऐसी है जैसे वे त्वचा से मिलाकर बनाई गई हो, ऐसे गहने प्लास्टिक सर्जरी के समान ही अपना प्रभाव डालते हैं। आपने कभी शायद ही शरीर इस तरह की ज्वेलरी देखी होगी। न्यूयॉर्क में एक अनोखा फैशन वीक आयोजित किया गया था जिसमें मॉडलों ने ऐसी ज्वेलरी दिखाई की सभी हैरान रह गए।कंपनी ने भविष्य की ज्वैलरी की तस्वीरों को भी प्रदर्शनी में साझा किया है।
न्यूयॉर्क फैशन वीक में प्रदर्शनी के बाद से सोशल मीडिया पर स्किन ज्वेलरी की तस्वीरें काफी शेयर की है। अब जो बॉडी ज्वेलरी ट्रेंड में आई है वह अजीब तरीके से तैयार की जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह की ज्वेलरी के लिए लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by T A N . F R A N C E (@tanfrance) on