{"_id":"5bed2319bdec22699e087c74","slug":"irish-mp-held-up-thong-in-parliament-to-protest-victim-blaming-in-rape-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि महिला सांसद अंडरवियर लेकर पहुंची सदन, सच्चाई जानकर विश्वास करना होगा मुश्किल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ऐसा क्या हुआ कि महिला सांसद अंडरवियर लेकर पहुंची सदन, सच्चाई जानकर विश्वास करना होगा मुश्किल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Irish MP Ruth Coppinger
- फोटो : social media
Link Copied
17 साल की पीड़िता से बलात्कार के अभियुक्त के बरी होने के बाद आयरलैंड में सेक्स के लिए सहमति के मुद्दे पर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होने हैं। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में कहा, 'आपको उसकी पोशाक को भी देखना होगा। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें आगे फीते थे।'
Trending Videos
2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
ज्यूरी ने 28 वर्षीय अभियुक्त को दोषी नहीं पाया है। अदालत के फैसले पर विवाद होने के बाद 'रेप पीड़िताओं पर ही आरोप लगाए जाने' का मुद्दा उठाने के लिए आयरलैंड की एक महिला सांसद सदन में अंडरवियर लेकर आ गईं। सांसद रुथ कैपिंगर में संसद में नीले रंग का फीतों वाला अंडरवियर दिखाते हुए कहा, 'यहां थोंग दिखाना शर्मनाक हो सकता है, लेकिन आपको सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवियर को अदालत में दिखाया गया तो उसे कैसा लगा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Ireland protest
- फोटो : social media
इस मामले में सबसे पहले 6 नवंबर को आईरिश एक्जामिनर अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अभियुक्त का कहना था कि उसके और पीड़िता के बीच संबंध सहमति से बने थे। लेकिन उनकी वकील एलिजाबेथ ओ-कोनेल की ओर से दिए गए तर्कों पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ है।
4 of 8
Ireland protest
- फोटो : social media
एक्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पूछा, 'क्या सबूत इस संभावना से इनकार करते हैं कि वो अभियुक्त की ओर आकर्षित थीं और और किसी से मुलाकात करने और साथ रहने के लिए सहमत थीं?' वकील ने ज्यूरी से कहा, 'आपको देखना होगा कि उसने कैसे कपड़े पहने थे। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें सामने फीते लगे हए थे।'
विज्ञापन
5 of 8
Ireland protest
- फोटो : social media
इस मामले को लेकर अखबार में रिपोर्ट प्रकाशित होने के अगले दिन ही डबलिन रेप क्राइसिस सेंटर की प्रमुख ने अधिवक्ता के बयानों की आलोचना की थी। हालांकि उन्होंने फैसले की आलोचना नहीं की, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अक्सर की जाती रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।